Bermo: पंचायत चुनाव में जनता ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. मताधिकार का प्रयोग कर अपना इरादा साफ कर दिया. इस बार गांव की सरकार बनाने में ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने नये चेहरे को चुना. गोमिया प्रखंड में तीन पुराने चेहरे को छोड़ दें तो अधिकतर नये चेहरे सामने आये. इसमें कुछ जनप्रतिनिधि अपनी जगह अपनी पत्नी को मैदान में उतारे और पत्नी को मुखिया बनाने में सफल रहे.
वहीं कुछ पूर्व मुखिया जो 2015 में चुनाव हार गए थे उनकी भी वापसी हुई. सबसे बडी बात तो यह है कि पंचायत चुनाव में महिलाओं का दबदबा रहा. 36 पंचायत में मुखिया पद पर 22 में महिलाओं ने जीत दर्ज की. प्रखंड के ससबेड़ा पश्चिमी पंचायत की मुखिया शांति देवी लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर एक कीर्तिमान स्थापित की. पिछले चुनाव में जेनरल सीट से भी चुनाव जीतने में सफल रही थी. इस बार आरक्षित सीट पर भी जीती. वहीं साड़म पश्चिमी पंचायत से शोभा देवी और सरहचिया पंचायत से बिन्दू दूसरी बार जीत दर्ज की. खम्हरा पंचायत पर मां बेटा मिलकर तीसरी बार अपनी सीट बचाने में सफल रहे.
2010 में बंटी उरांव ने जीत दर्ज की थी. तो 2015 में उसकी मां फुलो देवी थी. इस बार फिर बंटी उरांव जीतने में सफल रहे. इसी प्रकार स्वांग उत्तरी पंचायत से 2010 में विनोद कुमार जीते थे. 2015 में उनकी पत्नी चमेली देवी जीती थी. इस बार फिर विनोद कुमार जीते. बड़की चिदरी पंचायत की स्थिति भी इसी प्रकार है. पहली और दूसरी बार टुकन महतो मुखिया बने. इस बार उनकी पत्नी वीणा देवी चुनाव जीतीं. स्वांग दक्षिणी पंचायत से मुखिया धनजंय सिंह की पत्नी रीना सिंह, बड़की पुन्नू पंचायत से संजय साव की पत्नी सीता देवी, ललपनिया पंचायत से बबूली सोरेन की पत्नी नमोती देवी और चतरोचटी पंचायत से कौलेश्वरी देवी के पति महादेव महतो अपनी सीट बचाने में सफल रहे. टीकाहारा पंचायत की मुखिया हेमन्ती देवी भी दूसरी बार जीत दर्ज की.
जीत का अंतर
गोमिया प्रखंड के कंडेर पंचायत के भानू मोदी मुखिया पद के लिए प्रखंड में सबसे ज्यादा वोट के अंतर से विजयी रहे. इन्हें 3054 वोट मिले. जबकि इनके विरोधी पूर्व मुखिया सुगापति मरांडी को 783 वोट मिले. भानू मोदी 2271 वोट के अंतर से जीते. वहीं सरहचिया पंचायत की मुखिया बिन्दू देवी मात्र 11 वोट के अंतर से अपनी सीट बचाने में सफल रही.
इसे भी पढ़ें- शिवसेना का मोदी सरकार पर तंज, 6 करोड़ की आबादी वाला फ्रांस राफेल बना रहा, 130 करोड़ का देश मंदिर-मस्जिद के अवशेष खोज रहा
विजेता मुखिया और निकटतम प्रत्याशी का वोट
- हुरलुंग से शर्मिली देवी 792, बसंती देवी 701
- बड़की सीधाबारा से रीतलाल महतो 547, राजेश महतो 504
- चतरोचटी से महादेव महतो 1171, खेमन महतो 572
- बड़की चिदरी से वीणा देवी 986, देवन्ती देवी 639
- कर्री खूर्द से सोनाराम मुर्मू 448, मीना देवी 333
- लोधी से जुबेदा खातून 889, फुलेश्वरी देवी 538
- चुटे से मो रियाज 619, उपेन्द्र प्रसाद 546
- पचमो से राजेश रजवार 935, लालदेव महतो 699
- तिलैया से चिंता देवी 597, गोमती देवी 559
- सियारी से रामवृक्ष मुर्मू 581, राम सोरेन 479
- खम्हरा से बंटी उरांव 828, कांति देवी 474
- ससबेड़ा पूर्वी से अंशु कुमारी 710, रेखा सिंह 597
- ससबेड़ा पश्चिमी से 643, रिंकू देवी 410
- पलिहारी गुरूडीह से सपना कुमारी 786, सुनीता देवी 766
- गोमिया से बलराम रजक 716, सुरेन्द्र मुन्नी 584
- हजारी से तारामणी देवी 1527, अनिता देवी 1409
- स्वांग उत्तरी से विनोद कुमार 1059, मुमताज आलम 948
- स्वांग दक्षिणी से रीना सिंह 1091, सुषमा राणा 388
- कथारा से पूनम देवी 738, आशा देवी 645
- बांध से मूरली देवी 841, ललिता देवी 566
- साड़म पूर्वी से अनारकली 1200, रहमतुन निशां 1036
- साड़म पश्चिमी से शोभा देवी 780, जितेन्द्र केवट 642
- झिरकी से मिकाइल अंसारी 622, गुलशरीफ 491
- सरहचिया से बिन्दू देवी 514, गुडिया देवी 503
- होसिर पूर्वी से सावित्री देवी 1358, आशा कुमारी 925
- होसिर पश्चिमी से पार्वती देवी 1526, प्रमिला देवी 1419
- तुलबुल से ममता देवी 1840, लीला देवी 1137
- कोदवाटांड़ से बबलू हेम्ब्रम 583, नजमा खातून 489
- ललपनिया से नमोती देवी 979, बसंती देवी 940
- टिकाहारा से हेमंती देवी 886, सनूराम मांझी 417
- कुन्दा से आदित्य महतो 2208, तारा देवी 2037
- बारीडारी से मिनी देवी 1133, कांति कुमारी 796
- कण्डेर से भानू देवी 3054, सुगापति मरांडी 783
- महुआटांड़ से बुधनी देवी 943, रिंकु कुमारी 660
- धवैया से तेजलाल महतो 1175, पूनम देवी 942
- बड़की पुन्नू से सीता देवी 1678, सुजीता देवी 1441
इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया उत्साहित , कहा, यही समय है, सही समय है…जनता भाजपा को विश्वास से देख रही है