Jaipur : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ आज राजस्थान में दूसरे दिन सुबह 6 बजे झालावाड़ के खेल संकुल से हुआ. इससे पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन झालरापाटन के काली तलाई से लेकर झालावाड़ के चंद्रभागा चौराहे तक लगभग 34 किलोमीटर का सफर तय किया.
ये मीरा बाई का राजस्थान है…कण-कण में प्रेम बसा है और @RahulGandhi जी तो हैं ही प्रेम और अहिंसा के उगते सूरज।#BharatJodoYatra प्रेम-सद्भाव की विरासत लौटा रही है। pic.twitter.com/mt6MU3mpP7
— Congress (@INCIndia) December 6, 2022
वाह राजस्थान… जय जय राजस्थान।
सर्दी की सुबह, मगर जनता का हौसला तपती दोपहर सा।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/VJMucyalRo
— Congress (@INCIndia) December 6, 2022
‘पहले पेट पूजा, बाकी काम दूजा’
क्योंकि…जोरों की भूख लगी।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/rjIiiLXEAQ
— Congress (@INCIndia) December 6, 2022
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज, मतदान केंद्र के पास रोड शो करने का आरोप
यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, राष्ट्रीय महामंत्री केसी वेणुगोपाल, मंत्री प्रमोद जैन भाया, प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी भी शामिल हुए. इस दौरान राहुल गांधी पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी से चर्चा करते देखे गये.
इसे भी पढ़ें : सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा, G20 की अध्यक्षता भारत के लिए दुनिया को अपनी क्षमता दिखाने का सुनहरा अवसर
सुबह 8 बजे आधे घंटे का टी ब्रेक, 10 बजे देवरी घाट पहुंची
सुबह 6 बजे यात्रा शुरू होने के बाद लगभग 8 बजे राहुल गांधी ने आधे घंटे का टी ब्रेक लिया. उसके बाद यात्रा सुबह 10 बजे झालरापाटन के देवरी घाट पहुंची. यहां दोपहर का भोजन किया जायेगा.खबर है कि देवरी घाट में लंच ब्रेक के बाद यात्रा 3:30 बजे कोटा में प्रवेश कर जायेगी. कोटा में यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा. यात्रा शाम 6:30 बजे रामगंज के हिरिया खेड़ी पहुंचेगी. यहां नुक्कड़ सभा होगी. इस क्रम में दर्रा के मोरु कलां खेल मैदान में रात्रि विश्राम होगा.
राहुल गांधी ने कठपुतली का खेल देखा
यात्रा के क्रम में राहुल गांधी ने कठपुतली का खेल देखा. कठपुतली कलाकारों ने राहुल गांधी के सामने अपनी कला का प्रदर्शन किया. राहुल गांधी ने उनकी हौसला अफजाई की. जान लें कि भारत जोड़ो यात्रा आज जब झालावाड़ में भाजपा के जिला कार्यालय के सामने से निकल रही थी, तो राहुल गांधी ने भाजपा कार्यालय की छत पर खड़े लोगों ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया. भाजपा कार्यालय पर खड़े लोग भी मुस्कुराए. राहुल गांधी के साथ चल रहे अन्य नेताओं ने भी भाजपा कार्यालय की तरफ हाथ हिलाये. झालावाड़ से भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह का कार्यालय भी यहीं हैं.