LagatarDesk : उत्तर प्रदेश की जनता को अब महंगे पेट्रोल-डीजल से थोड़ी राहत मिलेगी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने पेट्रोल-डीजल को लेकर जरूरी ऐलान किया है. सरकार प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में बढ़ोतरी नहीं करेगी. मुख्यमंत्री ने इसको लेकर निर्देश जारी कर दिये हैं. इसके अलावा उन्होंने जीएसटी की चोरी कर रहे लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये है. (पढ़ें, रोहतास : भाकपा माओवादी के कुख्यात नक्सली राजेश गुप्ता को एनआईए ने किया गिरफ्तार)
1.50 लाख करोड़ टैक्स संग्रह लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश
सीएम योगी ने बैठक में जीएसटी और वैट संग्रह को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिये हैं. मुख्यमंत्री ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 1.50 लाख करोड़ के जीएसटी और वैट संग्रह लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया. इसके अलावा जीएसटी रजिस्टर्ड व्यापारियों की संख्या को 26 लाख से बढ़ाकर 30 लाख करने के निर्देश दिये हैं.
इसे भी पढ़ें : विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी, 571.56 अरब डॉलर रह गया कोष, गोल्ड रिजर्व 14.5 करोड़ डॉलर बढ़ा
वित्त वर्ष 2021-22 में राजस्व संग्रह 1 लाख करोड़ के पार
योगी ने बताया कि प्रदेश के राजस्व संग्रह में वृद्धि हुई है. वित्तीय वर्ष 2017-18 में कुल राजस्व संग्रह 58,700 करोड़ था. जो वित्त वर्ष 2021-22 में बढ़कर लगभग 1 लाख करोड़ हो गया है. चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही का लक्ष्य 31,786 करोड़ था. लेकिन राजस्व संग्रह 32,386 करोड़ हुआ.
इसे भी पढ़ें : रांची : दीवार तोड़कर रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, मालगाड़ी ने मारी टक्कर
21 मई के बाद तेल के दाम में नहीं हुआ बदलाव
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की वेबसाइट के मुताबिक, देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज यानी 30 जुलाई 2022 को भी स्थिर हैं. सरकारी कंपनियों ने 21 मई के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया है.
मुख्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
शहर का नाम | पेट्रोल रु. प्रति लीटर | डीजल रु. प्रति लीटर |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
इसे भी पढ़ें : पॉप सिंगर शकीरा पर 117 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप, हो सकती है 8 साल की जेल