Search

 
 
 

बिहारः पटना में सीएम आवास घेरने जा रहे अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज

 
Patna: बिहार सरकार ने एक अप्रैल से अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है. इसके विरोध में सोमवार को सीएम आवास घेरने जा रहे अतिथि शिक्षकों पर प्रशासन ने लाठीचार्ज किया. बता दें कि बिहार में आज यानी एक अप्रैल से 4257 अतिथि शिक्षक बेरोजगार हो रहे हैं. उनका कहना है कि इतने सालों तक उन्होंने शिक्षा विभाग में बतौर अतिथि शिक्षक काम किया. जिस वक्त बिहार में शिक्षा का स्तर ठीक नहीं था उस समय सरकार ने उनकी नियुक्ति की थी, लेकिन अब जब शिक्षा का स्तर प्रदेश में ठीक हुआ है तो उनकी सेवा समाप्त की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही