Ranchi : बिहार के भवन निर्माण मंत्री डॉ अशोक चौधरी को झारखंड प्रदेश जदयू का प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है. झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो सहित प्रदेश के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है.
अशोक चौधरी कुशल संगठनकर्ता
अशोक चौधरी को झारखंड प्रदेश जदयू का प्रभारी नियुक्त किये जाने पर जदयू के नेताओं ने नीतीश कुमार एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह को धन्यवाद दिया है. राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने कहा कि अशोक चौधरी एक कुशल संगठनकर्ता हैं. उनके मार्गदर्शन में झारखंड में जदयू का संगठन काफी मजबूत होगा. श्रवण कुमार ने कहा कि अशोक चौधरी को झारखंड के प्रभारी बनाये जाने पर राज्य के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी है. वे संगठन से हमेशा जुड़े रहे हैं. उनके अनुभव का लाभ झारखंड में संगठन को मिलेगा. उनके नेतृत्व में झारखंड प्रदेश जदयू का संगठन धारदार एवं मजबूत होगा.
इन्होंने दी बधाई
नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी को झारखंड प्रदेश जदयू के महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रवण कुमार, सागर कुमार, भगवान सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आफताब जमील, रेणु गोपीनाथ पणिकर, आबिद अली, मनोज कुमार सिन्हा, आशा शर्मा, बैद्यनाथ पासवान, राजीव रंजन सिंह, पिंटु कुमार सिंह, रामस्वरूप यादव, अनिल कुमार सिंह, अंजली सिंह सहित झारखंड प्रदेश जदयू के नेताओं ने बधाई दी है.
इसे भी पढ़ें – रांची जिला राजस्व निरीक्षक संघ ने बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी