Jamshedpur (Anand Mishra) : राज्य के प्रथम व पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सोमवार (9 अक्टूबर) को जमशेदपुर आएंगे. अपने दो दिवसीय जमशेदपुर प्रवास के दौरान श्री मरांडी मंगलवार दोपहर में पोटका विधानसभा व शाम में जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा की संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं, बाबूलाल मरांडी बुधवार को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे.
इसे भी पढ़ें : केंद्र में फिर बनेगी मोदी सरकार :बाबूलाल मरांडी
आदित्यपुर होते हुए शाम पांच बजे शहर पहुंचेंगे बाबूलाल मरांडी
भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आगमन पर विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया गया है कि राज्यव्यापी संकल्प यात्रा के निमित्त सोमवार की शाम 5 बजे आदित्यपुर पुल के रास्ते जमशेदपुर पहुंचेंगे. यहां सरदार पटेल चौक पर जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन करेंगे. उसके पश्चात उनका रात्रि विश्राम जमशेदपुर परिसदन में होगा. इस संबंध में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि श्री मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम शहर आगमन पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं. वहीं, उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाली राज्यव्यापी संकल्प यात्रा के तहत 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पोटका विधानसभा की विशाल जनसभा नेताजी सुभाष मैदान, कलिकापुर में आयोजित की जाएगी. इसी दिन शाम 4 बजे जमशेदपुर पूर्वी एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा की संयुक्त जनसभा राजेन्द्र विद्यालय के बगल में स्थित बोधी टेंपल मैदान में होगी. वहीं 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे जुगसलाई विधानसभा की जनसभा ब्लॉक ऑफिस मैदान पटमदा में की जाएगी.
इसे भी पढ़ें : रांचीः आजसू का स्वरूप तय, युवाओं और महिलाओं को मिलेगी भागीदारी
जनसभा को ऐतिहासिक बनाना हम सभी का लक्ष्य : विद्युत वरण महतो
कार्यक्रम को लेकर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की विशाल जनसभा के ऐतिहासिक सफलता में जमशेदपुर महानगर के सभी भाजपा कार्यकर्ता पूरे तन्मयता से जुटे हैं. उनके जमशेदपुर दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. चारों विधानसभा की जनसभा को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाना हम सभी कार्यकर्ताओं का मुख्य लक्ष्य है. सभी कार्यकर्ता बाबूलाल मरांडी के स्वागत के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में हेमंत सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार से आमजन में भारी आक्रोश है. इस के खिलाफ राज्यव्यापी संकल्प यात्रा पर निकले प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का जमशेदपुर की आम जनता भी अभिनंदन और स्वागत करने के लिए उत्साहित है. उन्होंने विश्वास जताया कि जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में होने वाली जनसभा अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक होगी.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : आदि महोत्सव में पसंद किया जा रहा झारखंड का धुस्का और तेलंगाना की बिरयानी
भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का किया दौरा
जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा में होने वाले प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की विशाल जनसभा की सफलता की तैयारी में जुटे भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रविवार को सभास्थल का दौरा किया. इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, कार्यालय मंत्री बोलटू सरकार, आईटी सेल प्रभारी नारायण पोद्दार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष निसार अहमद, जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू सरदार, पोटका मंडल अध्यक्ष सुदीप डे, पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता, साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडेय, पूर्व जिला महामंत्री चंद्रशेखर गुप्ता, महावीर महतो, अभिमन्यु सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.