Vishrampur (Palamu) : राज्य सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थ पर वैट नहीं घटाये जाने के विरोध में भाजपा विश्रामपुर नगर मंडल व ग्रामीण मंडल ने हस्ताक्षर अभियान चलाया. नगर मंडल व ग्रामीण मंडल द्वारा विश्रामपुर, बी मोड़, छिपादोहर, कधवन सहित क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप पर यह अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान भाजपा नेताओं ने पेट्रोल-डीजल लेने आये ग्राहकों को केंद्र सरकार द्वारा वैट कम करने के बारे में जानकारी दी. नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम ने कहा कि महंगाई का रोना रोने वाली राज्य की यूपीय सरकार वैट कम नहीं कर रही है, जिससे पेट्रोल पदार्थों की कीमत कम नहीं हो पा रही है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्ताव मंजूर, 16 से 22 दिसंबर तक शीतकालीन सत्र
अभियान में महामंत्री मनीष कुमार, संतोष राम, सीताराम आर्य, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य किरण देवी, पंकज लाल, संजय प्रसाद साह, अजय केशरी, रजनीश चंद्रवंशी, सुशील कुमार पाठक, सुरेंद्र राम, भिखारी साह, विकास कुमार, आशीष पांडेय, भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष संजय ठाकुर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष नंनदेव यादव, धीरेंद्र तिवारी, उपेंद्र तिवारी, सत्येंद्र कुमार सिंह, रामानंद तिवारी, संजय चंद्रवंशी सहित कई भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल थे.
इसे भी पढ़ें – लांजी नक्सली हमला मामले में NIA ने मध्यप्रदेश में की छापेमारी,कई संदिग्ध सामग्री जब्त