Jamshedpur : जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने भाजपा नेता अभय सिंह को प्रदेश संरक्षक और राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया है. इसके लिए अभय सिंह ने फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मुरारी और प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह सहित सभी सम्मानित राष्ट्रीय टीम का आभार व्यक्त किया है. अभय सिंह ने कहा कि भारत की एकता, अखंडता, संप्रभुता के सवाल पर जिस प्रकार समाधान फाउंडेशन देश की बढ़ती आबादी पर चिंता करते हुए जन जागरण अभियान चला रही है, उसका वे भागीदार बनेंगे.
इसे भी पढ़ें : लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 41 अंक टूटा, निफ्टी में मामूली गिरावट
देश के कोने-कोने में जहां भी राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम होंगे उसमें वे हिस्सा लेंगे. यह पुनित यज्ञ तब तक जारी रहेगा जब तक भारत में जनसंख्या मतदान कानून एक्ट पूर्ण रूप से पारित नहीं हो जाता है. अभय सिंह को नई दिल्ली से जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव ने पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है.