- मीटिंग और प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठने वाले अधिकतर नेता घेराव करने नहीं पहुंचे थे
- घेराव में सभी सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों को रहना था मौजूद
Ranchi: विधानसभा में नमाज कक्ष आवंटन के मुद्दे पर बीजेपी ने बुधवार को विधानसभा का घेराव किया था. पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को घेराव करना था, लेकिन पार्टी की बैठकों में शामिल होने वाले और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले बीजेपी के अधिकतर चर्चित चेहरे इस घेराव में मौजूद नहीं थे. रांची में रहते हुए भी कई पदाधिकारी नहीं पहुंचे. विधानसभा में मौजूद बीजेपी विधायक भी सिर्फ कोरम पूरा करने धरनास्थल पहुंचे. वैसे तो उन्होंने सदन के अंदर जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने नहीं दी. सदन के बाहर भी खुलकर अपनी पार्टी के घेराव में शामिल नहीं हुए. वहीं प्रदेश में बीजेपी के 16 सांसद हैं. इनमें से सिर्फ 7 सांसद ही घेराव करने पहुंचे. पदाधिकारियों में दोनों महामंत्री मौजूद रहे, लेकिन उपाध्यक्ष, मीडिया विभाग, प्रवक्ताओं और प्रदेश मंत्रियों में अधिकतर नेता गायब थे. इनमें कुछ नेता ऐसे भी हैं, जो स्वास्थ्य कारणों और विभिन्न व्यस्तताओं के कारण घेराव में नहीं शामिल हो पाये.
इसे भी पढ़ें- चतरा में RKTC के कैंप पर हमला करने वाले अमन साहू गिरोह के तीन गुर्गे गिरफ्तार
विधानसभा घेराव में कौन-कौन नहीं थे
महेश पोद्दार-सांसद, जयंत सिन्हा- सांसद, निशिकांत दुबे- सांसद, सुनील सिंह-सांसद,, समीर उरांव- सांसद, अन्नपूर्णा देवी- सांसद और मंत्री, अर्जुन मुंडा- सांसद और मंत्री, मुख्तार अब्बास नकवी- सांसद और मंत्री, कुणाल षाड़ंगी- प्रदेश प्रवक्ता, शिवपूजन पाठक-प्रदेश मीडिया प्रभारी, शिवशंकर उरांव- एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, राज पलिवार- प्रदेश उपाध्यक्ष, सरोज सिंह- प्रदेश प्रवक्ता, रमेश पुष्कर- सह मीडिया प्रभारी, अविनेष कुमार- प्रदेश प्रवक्ता, अनवर हयात- अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष, रामकुमार पाहन- एसटी मोर्चा प्रदेश प्रभारी, सोना खान- अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश प्रभारी, आरती सिंह- महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी, मिस्फिका हसन- राष्ट्रीय मंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा, काजल प्रधान- प्रदेश मंत्री.
इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी ने कहा, मै कश्मीरी पंडित हूं, मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के भाईचारे पर आक्रमण किया
विधानसभा घेराव में कौन-कौन शामिल थे
दीपक प्रकाश- प्रदेश अध्यक्ष, रघुवर दास- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाबूलाल मरांडी- विधायक दल के नेता, सुनील सोरेन- सांसद, सुदर्शन भगत- सांसद, पीएन सिंह- सांसद, विद्युतवरण महतो- सांसद, संजय सेठ- सांसद, बीडी राम- सांसद, रविंद्र राय- पूर्व सांसद, प्रो आदित्य साहू- प्रदेश महामंत्री, प्रदीप वर्मा- प्रदेश महामंत्री, आरती कुजूर- महिला मोर्चा अध्यक्ष, दिनेशानंद गोस्वामी- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सुबोध सिंह गुड्डू- प्रदेश मंत्री, प्रतुल शाहदेव- प्रदेश प्रवक्ता, किसलय तिवारी- युवा मोर्चा अध्यक्ष, अमरदीप यादव- पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष, अमित कुमार- प्रदेश प्रवक्ता, लुईस मरांडी- पूर्व विधायक, केके गुप्ता- महानगर अध्यक्ष, परमा सिंह, संजय जायसवाल, शोभा यादव, मंजूलता.
विधानसभा घेराव में घायल हुए बीजेपी नेता
विधानसभा घेराव में गंभीर रूप से घायल में पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अमरदीप यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, संजय जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी, हजारीबाग जिलाध्यक्ष अशोक यादव, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पप्पू चंद्रवंशी, युवा मोर्चा के संजीत सिंह, युवा मोर्चा बोकारो प्रभारी राजीव जायसवाल, संजय महतो, अभिषेक सिंह, रणधीर दास, सुजान मुंडा, सत्यदेव मुंडा, विपिन कुमार, प्रदीप साहू, अस्मित सिंह सेट्ठी, सत्यजीत सिंह, सुधीर यादव, रोमित नारायण सिंह, अमित कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिद्धान्त राम शामिल हैं.