Ranchi : राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग को लेकर एनडीए के विधायक बस में सवार होकर झारखंड विधानसभा पहुंचे. एनडीए के विधायक अनोखे अंदाज में एक साथ पहुंचे. सभी विधायक नीलकंठ मुंडा के आवास से निकलकर बस में सवार हुए और विधानसभा पहुंचे. सारठ विधायक रणधीर सिंह ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए बस से उतरे. वहीं सीपी सिंह ने जीत को लेकर आश्वस्त दिखे.
द्रौपदी मुर्मू ऐतिहासिक आंकड़ों के साथ जीत हासिल करेंगी
विधानसभा पहुंच कर विरंची नारायण ने अपना वोट डाला और लगातार. इन न्यूज से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के आदिवासी विधायक भी अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनेंगे और देश की पहली आदिवासी महिला, जो राष्ट्रपति बनने जा रही है. उनके पक्ष में वोट करेंगे. विरंची नारायण ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ऐतिहासिक आंकड़ों के साथ जीत हासिल करेंगी. उन्होने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में झारखंड के 80 में से 65 विधायक वोट करेंगे.
महिला को उम्मीदवार बनाने पर प्रधानमंत्री को आभार
भाजपा की महिला विधायक नीरा यादव और अर्पण सेन गुप्ता ने भी मतदान किया. लगातार न्यूज से बातचीत में दोनों महिला विधायकों ने एक महिला को राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार व्यक्त किया. नीरा यादव ने कहा कि एक महिला को देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचाने की क्षमता केवल भारतीय जनता पार्टी के पास ही है. यह बड़े गर्व की बात है. झारखंड की राज्यपाल रह चुकी द्रौपदी मुर्मू ने कभी भी अपने राज्यपाल कार्यकाल में पक्ष विपक्ष के बीच भेदभाव का काम नहीं किया. दोनों विधायक ने द्रौपदी मुर्मू के मजबूत आंकड़े के साथ जीत का भी दावा किया.
भाजपा के फैसले से विपक्ष भी सहमत है
बीजेपी विधायक बाबूलाल मंराडी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया और मतदान के बाद विक्ट्री साइन दिखाते हुए दिखे.बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश के लिए गर्व की बात है कि एक आदिवासी महिला देश के प्रथम संवैधानिक पद पर बैठने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की पूर्व महिला राज्यपाल को देश के सर्वोच्च पद पर बैठाकर झारखंड को गौरवान्वित करने का एक मौका दिया है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से विपक्ष के कई सहयोगी द्रोपदी मुर्मू के समर्थन में य आये हैं, उसे पता चलता है कि भाजपा के फैसले से विपक्ष भी सहमत है.
मतगणना के बाद कांग्रेस सहित पूरे विपक्षी दलों के चेहरे पर कालिक पूत जायेगा
भाजपा विधायक सीपी सिंह ने मतदान करने के बाद लगातार न्यूज़ से कहा कि एनडीए प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के जीत का पक्की है. उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को जब मतगणना पूरी होगी तो कांग्रेस सहित पूरे विपक्षी दलों के चेहरे पर कालिक पूत जायेगा.