Medininagar (Palamu) : भारतीय जनता पार्टी मेदनीनगर के कार्यकर्ताओं ने भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष विजयनंद पाठक के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मंगलवार को उनके आवास पर उनसे मिलकर उन्हें अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर उन्हें बधाई दी. भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया एवं पलामू जिला की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया. श्री पाठक ने कहा कि अभी ठंड काफी है, थोड़ी कम हो जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक भव्य बैठक बुलाई जाएगी एवं क्षेत्र की समस्यों को पूरा करने का अथक प्रयास किया जाएगा. इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष मेदिनीनगर अविनाश सिन्हा छोटू ने कहा कि जिलाध्यक्ष का पिछले एक साल का कार्यकाल स्वर्णिम रहा.
इसे भी पढ़ें-हजारीबाग : पांचवीं पास महेश ने जुगाड़ से बनाया साइकिल से चलने वाला वाटर पंप
जनता की सेवा के साथ संगठन को मजबूत किया
उन्होंने कहा कि भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष विजयानंद पाठक ने जनता की सेवा के साथ संगठन को मजबूत किया है. उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि संगठन और सरकार मिलकर जनता की सेवा कर पलामू के लोगों को आत्मनिर्भर बनाए. मौके पर जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह ने कहा कि भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष के पिछले एक साल के कार्यकाल को देखा जाए तो उन्होंने एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाई है एवं केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर पार्टी और सत्ता को शिखर पर पहुंचाया.
इसे भी पढ़ें-धनबाद में 135 संक्रमित मिले, 154 हुए डिस्चार्ज,431 एक्टिव केस
अध्यक्ष के सफल एवं प्रभावी कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर पर मैं आदरणीय जिलाध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं एवं आशा करता हूँ कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन मजबूत और विस्तृत हो, ईश्वर से यही कामना है.इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष अविनाश सिन्हा छोटू , जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह , किशन मखारिया महामंत्री, दीपक सिंह महामंत्री, विक्रम सिंघानिया संयोजक, गुड्डू बर्मन मंत्री, दीपक सिन्हा मंत्री, अनिल सोनी, राजकुमार राजू, नवीन चंद्र अग्रवाल एवं काफी संख्या में भाजपा मेदिनीनगर के कार्यकर्ता उपस्थित थे.