Jamshedpur : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वर्तमान राज्य सरकार की आलोचना करते हुए हेमंत सरकार की नाकामी बताई. उन्होंने भाजपा के कार्यकर्त्ताओं को राजदूत कहते हुए सभी बूथ पर संगठन को मजबूत करने और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजना को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया. वे शनिवार को भाजपा मानगो मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय ने की. बैठक मानगो के राजस्थान भवन धर्मशाला में हुई. सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी अभय सिंह उज्जैन ने पार्टी के संस्थापक सदस्य पं. दीन दयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री संतोष उपाध्याय ने किया।
इसे भी पढ़ें : इंदरजीत नए प्रधान बने, दलजीत महासचिव व उत्तमजीत ऑडिटर
बैठक में जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, मानगो मंडल कार्यसमिति बैठक के प्रभारी अभय सिंह उज्जैन, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, महानगर कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी, भाजपा किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी शंभू चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी लक्की सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति सिन्हा, वरिष्ठ नेता डिप्टी सिंह, दशरथ चौबे, किशन महाराज, गंगा साहू, हरदयाल सिंह, सुखदेव गिरी, राजहंस तिवारी, शिवप्रकाश शर्मा, जटाशंकर पांडे, अजीत सिंह, प्रो यूपी सिंह, छोटन मिश्रा आदि उपस्थित थे.