Bokaro : झारखंड जनसंघर्ष मोर्चा की ओर से एक दिवसीय बैठक बिरसा सेवा आश्रम बोकारो स्टील सिटी में संपन्न हुई. झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के महासचिव डी.सी. गोहाई के अध्यक्षता में बैठक की गय़ी. बैठक में सर्वसम्मति से एक दिवसीय सम्मेलन 4 सितम्बर को आयोजन करने का निर्णय लिया गया.
इसे भी पढ़ें- कोडरमा : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक संपन्न, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
कई संगठन के सदस्य हुए शामिल
बैठक में मजदूर संगठन समिति, झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन, झारखंड क्रांतिकारी महिला समिति, बोकारो विस्थापित ग्रामीण समिति, आदिवासी मूलवासी विकास मंच, झारखंड क्रांति दल, विस्थापित बेरोजगार मुक्ति संगठन, उलगुलान बेरोजगार मंच, मेहनकश महिला संघर्ष समिति के प्रतिनिधि ने भाग लिया. बैठक में बोकारो जिला के मजदूर, विस्थापित, महिला, बेरोजगार, किसानों की समस्या पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक झारखंड जनसंघर्ष मोर्चा के केन्द्रीय संयोजक बच्चा सिंह, रज्जाक अंसारी, अनुराधा, धर्मशीला सिंह, डीसिंग हेम्ब्रम, अरबिंद कुमार,मनोवर हसन अंसारी, अनिल कुमार हांसदा, वासुदेव महतो, गाजो शाह, पी.एन.पांडेय, लखन चौधरी, गणेश रजवार, दीपक कुमार, संतोष सिंह, संतोष मूर्मू, गौरी सिंह, मनोज कुमार गौराई, विनोद कुमार, प्रेम कुमार ने विचार रखे.
इसे भी पढ़ें- बोकारो : रोटरी क्लब चास में सावन महोत्सव, गीत औऱ नृत्य से महिलाओं ने बांधा समा