LagatarDesk : क्रिप्टो मार्केट में बुधवार को भारी उछाल देखने को मिला था. इसमें करीब 4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी. लेकिन आज मार्केट ने सारी बढ़त खो दी. आज यानी गुरुवार को क्रिप्टोमार्केट में बड़ी गिरावट देखने को मिली. ग्लोबल क्रिप्टो के मार्केट कैप 2.72 फीसदी की गिरावट आयी. ग्लोबल क्रिप्टो का मार्केट कैप घटकर 1.72 ट्रिलियन डॉलर हो गया. हालांकि सुबह 10:58 बजे इसके मार्केट कैप में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी. जिसके बाद इसका मार्केट कैप घटकर 1.62 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया था.
गुरुवार को सभी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत घटी
गुरुवार को Bitcoin, Ethereum, BNB, Cardano, XRP, Solana, Terra LUNA और Dogecoin समेत लगभग सभी क्रिप्टो टोकन लाल निशान पर ट्रेड हो रहे हैं. बिटकॉइन का मार्केट में प्रभुत्व 40 फीसदी है. वहीं इथेरियम का बाजार प्रभुत्व 17 फीसदी है. जबकि USTD का डॉमिनेंस 5 फीसदी है. खबर लिखे जाने तक बिटकॉइन 2.79 फीसदी की गिरावट के साथ $36,150 पर ट्रेड कर रहा. वहीं सात दिनों में यह 13.34 फीसदी तक टूटा है. वहीं Ethereum 2.02 फीसदी की गिरावट के साथ 2,400.70 डॉलर पर नजर आ रहा है. एक सप्ताह में इसमें 22.48 फीसदी की गिरावट आयी है.
इसे भी पढ़े : बीजेपी में राज्यसभा के लिए लॉबिंग शुरू, रघुवर, रवींद्र, दीपक बंका, प्रदीप वर्मा समेत इन 6 नामों की चर्चा
आज किस कॉइन में कितनी आयी गिरावट
क्रिप्टो / टोकन |
एक सप्ताह में बदलाव ((% में) |
24 घंटे में बदलाव (% में) |
प्राइस($) |
BNB |
-20.96 |
– 3 |
367.62 |
Avalanche |
-24.45 |
-7.40 |
62.85 |
Cardano (ADA) |
-22.74 |
+0.99 |
1.05 |
XRP |
-18.17 |
– 2.99 |
0.6072 |
Solana (SOL) |
-34.35 |
– 5.40 |
89.28 |
Terra LUNA |
-28.48 |
– 7.13 |
58.05 |
Dogecoin |
-13.13 |
– 1.47 |
0.1416 |
Polkadot (DOT) |
-27.22 |
– 5.20 |
17.62 |
Shiba Inu |
-24.52 |
– 3.68 |
$0.0000207 |
इसे भी पढ़े : दुमका से शुरू हुई पेट्रोल सब्सिडी योजना की शुरूआत, CM ने 5 लाभुकों को प्रतीकात्मक तौर पर दी राशि