Ranchi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने गुरुवार को बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी. जानकारी के मुताबिक, कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी 2023 से शुरू होंगी. 10वीं का लास्ट पेपर 21 मार्च को और 12वीं का लास्ट पेपर 5 अप्रैल को होगा. सीबीएसई द्वारा कहा गया है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हर परीक्षा के बीच में पर्याप्त अंतराल दिया गया है. 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च और 12वीं की पांच अप्रैल को खत्म होंगी. डेटशीट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in पर जाकर अपनी डेटशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
जानिए किस दिन कौन से पेपर का होगा एग्जाम
सीबीएसई 10वीं कक्षा की डेटशीट
15 फरवरी, 2023 : पेंटिंग
16 फरवरी : रिटेल, सिक्योरिटी, ऑटोमोटिव, टूरिजम, एग्रीकल्चर, बैंकिंग एंड इन्श्योरेंस
17 फरवरी : हिंदुस्तानी म्यूजिक, अकाउंटेंसी
20 फरवरी : लैंग्वेज
27 फरवरी : इंग्लिश
4 मार्च : साइंस
6 मार्च : होम साइंस
9 मार्च : बिजनेस एलिमेंट्स
11 मार्च : संस्कृत
13 मार्च : कंप्यूटर, आईटी, एआई
15 मार्च : सोशल साइंस
17 मार्च : हिंदी
21 मार्च : मैथ्स
सीबीएसई 12वीं कक्षा की डेटशीट
15 फरवरी, 2023 – इंन्टरप्रिन्योरशिप
16 फरवरी, 2023 – बायोटेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी, शॉर्टहैंड (अंग्रेजी), शॉर्टहैंड (हिंदी), फूड न्यूट्रिशन, लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस
17 फरवरी – डांस
20 फरवरी – हिंदी इलेक्टिव एंड कोर
21 फरवरी – फूड प्रोडक्शन, डिजाइन, डेटा साइंस
22 फरवरी – अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन, आर्टिशियल इंटेलिजेंस, हिंदुस्तानी संगीत, ऑटोमेटिव, हेल्थकेयर, कोस्ट अकाउंटिंग
24 फरवरी, 2023 अंग्रेजी इलेक्टिव व कोर
25 फरवरी – रशियन , मार्केटिंग, ब्यूटी वेलनेस
27 फरवरी – रिटेल, कृषि, मल्टीमीडिया
28 फरवरी – केमिस्ट्री
1 मार्च, 2023 – बंगाली, फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट, टाइपोग्राफी और कंप्यूटर एप्लीकेशन, मेडिकल डायगनोस्टिक, टेक्सटाइल डिजाइन
2 मार्च, 2023- ज्योग्राफी
3 मार्च 2023 – योग
4 मार्च 2023 – हिन्दुस्तानी संगीत वोकल
6 मार्च, 2023- फिजिक्स
9 मार्च, 2023 – लीगल स्टडीज
10 मार्च, 2023 – भाषाएं (लैंग्वेज)
11 मार्च, 2023 – मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स
13 मार्च , 2023 – फिजिकल एजुकेशन
14 मार्च, 2023 – फैशन स्टडीज
16 मार्च, 2023 – बायोलॉजी
17 मार्च, 2023 – इकोनोमिक्स
18 मार्च, 2023 – पेंटिंग, ग्राफिक्स, मूर्तिकला, एप्लाइड आर्ट
20 मार्च, 2023 – पॉलिटिकल साइंस (राजनीति विज्ञान)
23 मार्च, 2023- इंफोर्मेटिक्स प्रैक्टिस, कंप्यूटर साइंस
25 मार्च, 2023 – बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
29 मार्च, 2023- इतिहास
31 मार्च, 2023- अकाउंटेंसी
1 अप्रैल, 2023 – गृह विज्ञान
3 अप्रैल, 2023 – समाजशास्त्र
5 अप्रैल , 2023 – साइकोलॉजी
15 फरवरी, 2023 – इंन्टरप्रिन्योरशिप
16 फरवरी, 2023 – बायोटेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी, शॉर्टहैंड (अंग्रेजी), शॉर्टहैंड (हिंदी), फूड न्यूट्रिशन, लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंस
17 फरवरी – डांस
20 फरवरी – हिंदी इलेक्टिव एंड कोर
21 फरवरी – फूड प्रोडक्शन, डिजाइन, डेटा साइंस
22 फरवरी – अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन, आर्टिशियल इंटेलिजेंस, हिंदुस्तानी संगीत, ऑटोमेटिव, हेल्थकेयर, कोस्ट अकाउंटिंग
24 फरवरी, 2023 अंग्रेजी इलेक्टिव व कोर
25 फरवरी – रशियन , मार्केटिंग, ब्यूटी वेलनेस
27 फरवरी – रिटेल, कृषि, मल्टीमीडिया
28 फरवरी – केमिस्ट्री
1 मार्च, 2023 – बंगाली, फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट, टाइपोग्राफी और कंप्यूटर एप्लीकेशन, मेडिकल डायगनोस्टिक, टेक्सटाइल डिजाइन
2 मार्च, 2023- ज्योग्राफी
3 मार्च 2023 – योग
4 मार्च 2023 – हिन्दुस्तानी संगीत वोकल
6 मार्च, 2023- फिजिक्स
9 मार्च, 2023 – लीगल स्टडीज
10 मार्च, 2023 – भाषाएं (लैंग्वेज)
11 मार्च, 2023 – मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स
13 मार्च , 2023 – फिजिकल एजुकेशन
14 मार्च, 2023 – फैशन स्टडीज
16 मार्च, 2023 – बायोलॉजी
17 मार्च, 2023 – इकोनोमिक्स
18 मार्च, 2023 – पेंटिंग, ग्राफिक्स, मूर्तिकला, एप्लाइड आर्ट
20 मार्च, 2023 – पॉलिटिकल साइंस (राजनीति विज्ञान)
23 मार्च, 2023- इंफोर्मेटिक्स प्रैक्टिस, कंप्यूटर साइंस
25 मार्च, 2023 – बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
29 मार्च, 2023- इतिहास
31 मार्च, 2023- अकाउंटेंसी
1 अप्रैल, 2023 – गृह विज्ञान
3 अप्रैल, 2023 – समाजशास्त्र
5 अप्रैल , 2023 – साइकोलॉजी
जेईई की परीक्षाओं का भी ध्यान रखा है
सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी आदेश में कहा कि 12वीं की डेटशीट को बनाते समय बोर्ड ने जेईई की परीक्षाओं का भी ध्यान रखा है. काफी पहले डेटशीट जारी की गयी है ताकि छात्रों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए प्रर्याप्त समय मिले. ये परीक्षाओं कुल तीन घंटे की होंगी. परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होगी. छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं, प्रायोगिक परीक्षाएं एक जनवरी 2023 से आयोजित की जाएंगी. सीबीएसई ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अलग अलग विषयों के लिए सैंपल पेपर भी जारी किया है. स्टूडेंट्स इसकी मदद से समय रहते परीक्षा की अच्छी तैयारी कर सकते हैं.
स्कूलों के साथ स्टूडेंट्स के लिए भी गाइडलाइन जारी
सीबीएसई शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट्स पहले ही घोषणा कर चुका है. बोर्ड 2 जनवरी से 14 जनवरी, 2023 के बीच कक्षा 10 और 12 के लिए प्रैक्टिकल्स आयोजित करेगा.
बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, क्लास 10 और 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा, इंटर्नल असेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क 1 जनवरी 2023 से शुरू जाएंगे. इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि विषयवार कार्यक्रम संबंधित स्कूल जारी करेंगे. CBSE ने अपने नोटिफिकेशन में स्कूलों के साथ-साथ स्टूडेंट्स के लिए भी गाइड लाइन जारी की है.
इस बार एक ही परीक्षा, अब 100 प्रतिशत सिलेबस
2022 में परीक्षा दो भागों में आयोजित की गई थी. लेकिन बोर्ड इस बार एक ही परीक्षा आयोजित करेगा. पहले यह घोषणा की गई थी कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र (2022-23) के लिए बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2023 में आयोजित की जाएंगी. साथ ही, परीक्षाएं अब 100 प्रतिशत सिलेबस पर होंगी, जैसे कि कोरोना से पहले के सेशन में की जाती थीं.
योग्यता आधारित प्रश्न भी पूछ जाएंगे
CBSE की बोर्ड परीक्षाओं में अब 10वीं की परीक्षा में न्यूनतम 40 फीसदी और 12वीं की परीक्षा में 30 फीसदी सवाल योग्यता के आधार पर पूछे जाएंगे. 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में पूछे जाने वाले इन प्रश्नों में कई प्रारूप शामिल होंगे. प्रश्न ऑब्जेक्टिव, कंस्ट्रक्टिव रिस्पॉन्स टाइप, एसर्शन, रीजनिंग आधारित होंगे. पिछले सत्र में कक्षा 10 और 12 के लिए CBSE के रिजल्ट जुलाई में घोषित किए गए थे. 12वीं में कुल 92.71 प्रतिशत स्टूडेंट् पास हुए थे. वहीं 10वीं में 94.40 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल रहे थे.
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट
स्टेप 1: डेटशीट जारी होने के बाद, सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर, सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 की डेटशीट का पीडीएफ लिंक मिलेगा.
स्टेप 3: छात्र 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट पर क्लिक करके इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.
स्टेप 4: छात्र डेटशीट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास भी रख सकेंगे.
इसे भी पढ़ें – बेटा हो तो ऐसा: बीमार मां के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अस्पताल में नाच उठा रंगीला बिरहोर
Subscribe
Login
0 Comments