Chaibasa : भारतीय जनता पार्टी खूंटपानी मंडल ने पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, मंडल प्रभारी हेमन्त कुमार केशरी, मंडल अध्यक्ष सुदामा हायबुरू के नेतृत्व में 22 किलोमीटर की बाइक “तिरंगा यात्रा” निकाली. तिरंगा रैली पांडराशाली चौक से भारत माता की जय, वन्देमातरम, भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में तोरसिंदरी, भोया, बादया, जानुमबेड़ा होते हुए खरसावां मंडल के मोटू चौक, आमदा, बोर्डा होते हुए चांदनी चौक खरसावां, राजागढ़, खरसावां बाजार होते हुए खरसावां शहीद स्मारक तक गई.
इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर : प्रधानपाली गांव में महिला की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी
तिरंगा यात्रा में ये लोग हुए शामिल
तिरंगा यात्रा के दौरान चांदनी चौक पर खरसावां जिला के जिला अध्यक्ष विजय माहतो, मंडल अध्यक्ष प्रशांत महतो, नयन नायक, होपना सोरेन शामिल हुए और वहां वीर शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देकर तिरंगा यात्रा समाप्त की गई. तिरंगा यात्रा में लादूराम हेम्ब्रम, विवेका प्रधान, ईश्वर चंद्र माहतो, सुपाई सोय, सुभाष चंद्र महतो, पोरेश प्रधान, कृष्ण सतपति, सुशीला पूर्ती, घनश्याम पूर्ती, सानो गोप, सोनाराम कुम्हार, कोयल केसरी, नारायण सिंह बानरा, बहादुर जोंको, पैकेराई बानरा, बिन्दर दोराय, बाबूसिंह जामुदा, कृष्णा तांती, मधुसूदन बोदरा, नरेंद्र जोंको, करण दोराय, भजन बानरा, चिंता बानसिंघ, पुरमी जोंको, मंगल हायबुरु, पांडु प्रधान, सिदेश्वर हायबुरु के अलावे अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए.