Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : चेंजिंग इंडिया फाउंडेशन द्वारा सदर प्रखंड के विभिन्न गांव में एसआर रूंगटा ग्रुप के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए कंबल का वितरण किया गया. कंबल वितरण ठंड को देखते हुए किया जा रहा है. शुक्रवार को इसके तहत विधवा, असहाय एवं वृद्धजनों के बीच कंबल बांटा गया. कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल गए. कंबल वितरण में मुख्य रूप से पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम, प्रताप कटियार, चंद्रमोहन तियू, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष जयकिशन विरूली, सुधिर सिंह कुन्टीया, दिनेश सिंह कुन्टिया, रमेश सिंह कुन्टिया, नंदी सुंडी, तरणी सुंडी, जनवरी काण्डेयांग, शिवमोती काण्डेयांग, सिंगराय काण्डेयांग, मंगल सिंह कुन्टिया, बुधनी सिंह कु्न्टिया, सुरू सिंह कुन्टिया, नीतिमा सिंह कुन्टिया, सुमित सिंह कुन्टिया, लालू मछुआ, भीम मछुआ, तुरी मछुआ, मगड़ो मछुआ, बुधवा मछुआ, सुखमनी मछुआ समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर : श्रीमद्भागवत कथा सुनने वाला भगवतकृपा प्राप्त करता है : आचार्य श्रीकांत