Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर प्रखंड के कमारहातु निवासी पूर्व सैनिक कैप्टन भीम सिंह देवगम ने राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 45 से 54 आयु वर्ग में 1500 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. भीम सिंह की इस सफलता पर जहां पश्चिमी सिंहभूम जिले के लोगों में खुशी है, वहीं उनके परिचितों व दोस्तों में हर्ष व्याप्त है. वैसे एथलेटिक्स प्रतियोगिता जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स में रविवार को आयोजित हुई. इसमें पूर्व सैनिक कैप्टन भीम सिंह देवगम ने अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया. भीम सिंह देवगम की सफलता पर कमारहातु के बुद्धिजीवी वर्ग सोनाराम देवगम, पाइकिराय देवगम, कृष्णा देवगम, रांधो देवगम,छोटू देवगम, सोमय देवगम, सामु देवगम, अर्जुन देवगम, पतोर देवगम आदि ने हर्ष व्यक्त किया है.
इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर : शहर के ऋषि ठाकुर ने जीता राज्य स्तरीय अर्थमैटिक जीनियस कॉन्टेस्ट