Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ अरुण कुमार सिन्हा रांची विश्वविद्यालय रांची के प्रति कुलपति के पद पर पदस्थापित किए गए हैं. राजभवन ने उसकी नियुक्ति रांची विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति के रूप में की है. सोमवार को कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से एक अधिसूचना जारी कर उन्हें विरमित कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें : कोडरमा : जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक
इसके बाद प्रति कुलपति डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने रांची विश्वविद्यालय में अपना योगदान दिया. मालूम हो कि पिछले दो साल से कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति के रूप में डॉ सिन्हा पदस्थापित थे. इस साल उनका कार्यकाल खत्म होने वाला था. लेकिन इससे पहले ही उनकी पदस्थापना रांची विश्वविद्यालय में हो गई.
Subscribe
Login
0 Comments