Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस द्वारा कोल्हान प्रमंडल में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने केकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष आज सुबह 11 बजे चाईबासा पहुंचे. राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज के निर्देश पर चाईबासा पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा एवं प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय का चाईबासा पहुंचने पर केकेसी के जिलाध्यक्ष हसलुदीन खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. सर्वप्रथम यात्रा की शुरुआत जिला कांग्रेस भवन से हुई जो 10 किमी तक चली. यात्रा के बाद एक बैठक जिला कांग्रेस भवन में आयोजित की गई. बैठक के दौरान भाजपा का दामन छोड़कर विजय प्रधान, राजकुमार सिंह कांग्रेस में शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर : कमलदेव गिरि की हत्या में गिरफ्तार युवकों ने संलिप्तता स्वीकारी
भाजपा सरकार देश में भ्रम एवं द्वेष फैला रही है
बैठक को संबोधित करते हुए संजय गाबा ने कहा कि भाजपा सरकार देश में भ्रम एवं द्वेष फैला रही है. सरकारी उपक्रमों का निजीकरण कर रही है एवं अपने पूंजीपति मित्रों की स्वार्थ सिद्धि करने में लगी हुई है. उन्होंने कहा कि जिले में जहां कहीं भी मजदूरों की हक की बात होगी कांग्रेस पार्टी उनके अधिकार की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी. शैलेश पांडेय ने भी अपने बातों को रखा और कहा कि भाजपा देश में नफरत की राजनीति कर रही है. वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी देश में प्यार एवं सद्भावना का पैगाम भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : सीतामढ़ी : सनकी दामाद ने ससुर को मार डाला, सास और साले पर किया हमला
बैठक में ये लोग थे उपस्थित
आज की बैठक में जिला अध्यक्ष हसलुद्दीन खान, जिला उपाध्यक्ष आमिर अंसारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित मुखी, कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रंजन बोयपाई, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र नाथ ओझा, राकेश सिंह, राज कुमार रजक, पिछड़ी जाति मोर्चा अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष सूरजमुखी, नोवामु़डी प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार गोप, प्रमोद बेहरा, संजय भज, बंसराज सिंह, प्रकाश पूर्ती, नारा पूर्ति, विकास बुधराम,