Chaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर उन्हें नमन किया गया. गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बापू की प्रतिमा पर प्रशासनिक अधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा ने माल्यार्पण किया. तत्पश्चात एसपी आशुतोष शेखर शहीद जिले के अन्य अधिकारियों ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर उप विकास आयुक्त संदीप बख्शी नजारत उप समाहर्ता जिला मत्स्य पदाधिकारी जयंत रंजन सहीत जिले के अन्य अधिकारी तथा विभिन्न महिला संगठनों से जुड़ी महिलाएं वह समाहरणालय के कर्मचारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :चाकुलिया : लोगों को आकर्षित कर रहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क