Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान में प्रवृत्त रूल्स रेगुलेशन और मुंडा, मानकी,डाकुवा को हुकुकनामा में प्राप्त दाहित्वा के बारे में जल्द ही जनजागृति अभियान चलाया जाएगा. यह प्रतिक्रिया झारखंड प्रदेश तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने दी है. कोल्हान में औपचारिक रूप से लागू और मान्य परंपरागत व्यवस्था विल्किंसन रूल्स के बारे में कोल्हान के नव युवकों में जागृति लाना है.
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर: नगर निगम चुनाव से पहले पुलिसिया कार्रवाई से मानगो में सियासी दहशत
मुंडा मानकी को प्राप्त प्रशासनिक अधिकार की दी जाएगी जानकारी
साथ ही मुंडा मानकी को प्राप्त अपराधिक न्याय का प्रशासनिक अधिकार, दीवानी न्याय का प्रशासन, गांव की संगठन, कोल्हान में किसी दिकू को जमीन स्थानांतरित करने पर रोक का अधिकार, मालगुझारी वसूली का प्रशासन का समीक्षात्मक अध्ययन भी करना है. ताकि कोल्हान में प्रवृत्त रूल्स रेगुलेशन का अक्षरशः अनुपालन हो रहा है या नहीं. कार्यपालिका शक्ति का विस्तार से कोल्हान की पारंपरिक व्यवस्था यथावत कायम है कि नहीं पता चल पाए.
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर : पटमदा में बहू को डायन बता मारपीट कर घर से निकाला