Chaibasa (Sukesh Kumar) : शनिवार को खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत पन्डराशाली के सागवान बगान में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सकरी दोगो की अध्यक्षता में खुंटपानी प्रखंड के पंचायत अध्यक्ष एवं पंचायत के बूथ अध्यक्ष व सचिवों के साथ एक बैठक हुई. अगामी 7 अक्टूबर 2023 को बूथ सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक हुई. इस बैठक में पश्चिम सिंहभूम कांग्रेस जिला अध्यक्ष चन्द्रशेखर दास ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की बूथ संगठन को पूर्ण रूप से मजबूती करना एवं महिलाओं एवं जातीय समीकरण को शामिल करते हुए बूथ कमिटी को मजबूती करना है. कांग्रेस के झारखंड प्रदेश सचिव सह कांग्रेस विधानसभा भूतपूर्व प्रत्याशी छोटराय किस्कु ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बूथों से भाजपा को उखाड़ फेंकना ही हमारी मकसद होनी चाहिए. तभी समाज और क्षेत्र की विकास हो सकती है.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा : महिला कॉलेज के हिन्दी विभाग में मनी रामधारी सिंह दिनकर की जयंती
बैठक में ये लोग हुए शामिल
मौके पर खारसावां कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुमार, भूतपूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजित कान्डेयांग, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मुन्डरी, कामगार यूनियन प्रखण्ड अध्यक्ष रेंगो पूरती, लोहरदा पंचायत अध्यक्ष जीतराय जामुदा, दोपाई पंचायत अध्यक्ष गोपी बोदरा, बाड़ा गुंटिया पंचायत बाबुलू कान्डेयांग, पुरनियां पंचायत अध्यक्ष सोमा बोदरा, ऊलिराजाबासा पंचायत अध्यक्ष मैक्यू बानरा, भोया पंचायत अध्यक्ष जेना लेयांगी, केयडचलोम पंचायत अध्यक्ष मिथुन जोंको, बड़ा चीरु पंचायत अध्यक्ष संजय बानारा, मटकोबेड़ा पंचायत अध्यक्ष अमिर पुरती, रूईडीह पंचायत अध्यक्ष नरेश पुरती, खुंटपानी प्रखंड संगठन प्रभारी अशोक बारी, युवा प्रखंड अध्यक्ष आकाश कान्डेयांग, अर्जुन जोंको, शंकर बेसरा आदि उपस्थित थे.