Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : कमारहातु के नवयुवक संघ के तत्वावधान में 23 सितंबर से त्रिदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए मसकल लाइब्रेरी भवन में रविवार शाम को ग्राम मुंडा बिरसा देवगम की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन किया गया. इसमें सोना सिंह देवगम को अध्यक्ष और भीम सिंह देवगम को उपाध्यक्ष बनाया गया. सुरजा देवगम को सचिव व मोटाय देवगम को उपसचिव चुना गया. सोमय देवगम को कोषाध्यक्ष और सामु देवगम को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया. वहीं, ग्राम मुंडा बिरसा देवगम, पूर्व मुखिया लादू देवगम, पंचायत समिति सदस्य दीनबंधु देवगम, पूर्व वार्ड सदस्य अभय देवगम व पूर्व वार्ड सदस्य रमेश देवगम को संरक्षक बनाया गया.
इसे भी पढ़े : आदित्यपुर : डीएवी पब्लिक स्कूल एनआईटी कैंपस में जाम की समस्या, अभिभावक परेशान
कार्यकारिणी समिति में इन्हें किया गया है शामिल
कार्यकारिणी समिति में सुनील, रवि, चाम्बरा, तुराम, महेंद्र, मनीष, मुन्ना, राबा, परशु, राजेश, लक्ष्मण, बोलडे, होरो, लंकेश, साऊ, टोबो, टेक्टर, अमन, प्रकाश, सालुका, बीची, जोगेन, लुकना, गोड़ाउ, संजीव, निस्तर, श्याम, लोड़े, बुदु, अर्जुन, सोनाराम, पतोर, रामसिंह, सिंगराय, लालसिंह, दपड़ा, तुराम, रुतु आदि शामिल हैं.
इसे भी पढ़े : श्रीलंका का एशिया कप पर कब्जा, पाक को ऐसे चटाई धूल
ये थे उपस्थित
बैठक में ग्राम मुंडा बिरसा देवगम, पंचायत समिति सदस्य दीनबंधु देवगम, सोमय देवगम, कृष्णा देवगम, सोना सिंह देवगम, रांधो देवगम, केप्टन भीम सिंह देवगम, सैनिक प्रधान देवगम, सुरजा देवगम, राजेश देवगम, चाम्बरा देवगम, मोटाय देवगम, राउतु सिंकू, राजेन देवगम, पाइकिराय देवगम आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़े : बोकारो में कई थानेदार इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये