Search

चाकुलिया : एसडीओ ने पेट्रोल सब्सिडी व वैक्सीनेशन कार्य को शत-प्रतिशत पूरा करने का दिया निर्देश

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को घाटशिला के एसडीओ सत्यवीर रजक ने प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने एक-एक दुकानदारों से पेट्रोल सब्सिडी लाभुकों की सूची की जानकारी प्राप्त की और संतोषजनक कार्य नहीं पाकर दुकानदारों को फटकार लगाई और एक फरवरी तक सभी दुकानदारों को लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि एक फरवरी तक लक्ष्य पूर्ण नहीं हुआ तो संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी. बैठक में कुछ दुकानदारों ने क्षेत्र में नेटवर्क समस्या को रखते हुए कार्य में तेजी नहीं होने की बात कही. इस पर एसडीओ ने कहा कि जहां पर नेटवर्क मिले, दुकानदार वहीं बैठ कर अपने लाभुकों को बुलाकर ओटीपी देकर कार्य करें. पूर्व में हुए वैक्सीनेशन कार्य आप सभी के सहयोग से बेहतर रहा है. उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि वैक्सीनेशन का परिणाम है कि कोविड 19 की तीसरी लहर में क्षेत्र में इसका प्रभाव काफी कम रहा है. [caption id="attachment_230650" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/CHAKULIA-SDO-11-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> बैठक में उपस्थित जनवितरण प्रणाली के दुकानदार.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/chakulia-mla-laid-foundation-stone-for-construction-of-tribal-art-culture-building/">जमशेदपुर

: मानगो से 19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार
अभी सरकार द्वारा 15-18 वर्ष के बच्चों को वैक्सीनेशन दे रही है. इस कार्य में भी सभी सहयोग कर वैक्सीनेशन कार्य को शत-प्रतिशत करें. उन्होंने जन वितरण दुकानदारों को कहा कि सभी अपनी दुकान के अयोग्य कार्डधारियों की सूची बनाकर कार्यालय में जमा करें. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने कहा कि प्रखंड में 15-18 वर्ष के बच्चों को वैक्सीनेशन दिया जा रहा है. प्रखंड में 9093 लक्ष्य है. अब तक 5589 बच्चों को वैक्सीनेशन दिया गया है. सभी दुकानदारों से क्षेत्र के वैसे बच्चों को चिन्हित कर वैक्सीन दिलाएं. शनिवार से सरकार के आदेशानुसार तीन दिवसीय वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा. बैठक को बीडीओ देवलाल उरांव, सीओ जयवंती देवगम ने भी संबोधित किया. मौके पर एमओ गौरीशंकर साव, बीईओ प्रतिनिधि प्रणव बेरा समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//