Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चांडिल, ईचागढ़, नीमडीह व कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सभी रिक्त पड़े आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका का चयन किया जाएगा. इसको लेकर अलग-अलग तिथि निर्धारित किया गया है. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए आमसभा की तिथि के आधार पर सभी स्थानों में आमसभा करना सुनिश्चित किया गया है. सरायकेला-खरसावां जिला के समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी स्थानों में आमसभा की तिथि निर्धारित कर आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका का चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वैसे विभाग की ओर से पूरे जिले में रिक्त पड़े आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका का चयन किया जाएगा.
इसे भी पढ़े : आदित्यपुर : बोंगो सवैया पर फायरिंग मामले में तीन गिरफ्तार, भेजे गए जेल
चांडिल में आठ, ईचागढ़ में चार, नीमडीह व कुकड़ू में तीन-तीन पद
चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में कुल 18 आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका व सहायिका का पद रिक्त है. इनमें चांडिल में आठ, ईचागढ़ में चार, नीमडीह व कुकड़ू में तीन-तीन आंगनबाड़ी केंद्र शामिल है. आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका के चयन के लिए समय और स्थान की घोषणा भी कर दी गई है. चांडिल प्रखंड के कुल आठ आंगनबाड़ी केंद्रों में छह में सेविका और दो में सहायिका का चुनाव होगा. एक केंद्र में सेविका व सहायिका दोनों का चयन किया जाएगा. ईचागढ़ में एक सेविका व तीन केंद्र में सहायिका का चयन किया जाना है. वहीं नीमडीह में दो केंद्रों में सेविका व एक में सहायिका और कुकड़ू प्रखंड के तीनों केंद्रों में सेविका का चयन किया जाना है.
इसे भी पढ़े : जमशेदपुर : रेलवे कॉलोनियों में अपार्टमेंट योजना पर ग्रहण
यहां इस समय होगा चयन के लिए आमसभा
चांडिल प्रखंड
आंगनबाड़ी केंद्र – पद – तिथि – समय – स्थान
खुंचीडीह – सेविका – 17 फरवरी – 10 बजे – मध्य विद्यालय खुंचीडीह
जुरगू – सेविका – 17 फरवरी – डेढ़ बजे – मध्य विद्यालय जुरगू
उरमाल – सेविका – 20 फरवरी – 10 बजे – पंचायत भवन उरमाल
लेंगडीह 2 – सहायिका – 20 फरवरी – डेढ़ बजे – सामुदायिक भवन लेंगडीह
हिलीमिली 1 – सेविका – 25 फरवरी – 10:30 बजे – आंगनबाड़ी केंद्र हिलीमिली 1
गांगुडीह – सहायिका – 25 फरवरी – डेढ़ बजे – बांगनबाड़ी केंद्र गांगुडीह
बंधुगोड़ा – सेविका व सहायिका – एक मार्च – 11 बजे – आंगनबाड़ी केंद्र बंधुगोड़ा
रावताड़ा – सेविका – दो मार्च – 11 बजे – शिव मंदिर रावताड़ा
———–
ईचागढ़ प्रखंड
चोगा – सेविका – 15 फरवरी – 11 बजे – आंगनबाड़ी केंद्र चोगा
आगसिया – सहायिका – 16 फरवरी – 11 बजे – आंगनबाड़ी केंद्र आगसिया
कुड़माडीह – सहायिका – 22 फरवरी – 11 बजे – आंगनबाड़ी केंद्र कुड़माडीह
पिलीद 2 – सहायिका – 24 फरवरी – 11 बजे – आंगनबाड़ी केंद्र पिलीद 2
———–
नीमडीह प्रखंड
हरसिंदूरपुर – सेविका – 27 फरवरी – 11 बजे – नव प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर
हुटु – सहायिका – 27 फरवरी – दो बजे – उत्क्रमित मध्य विद्यालय हुटु
आदरडीह उत्तर – सेविका – तीन मार्च – 12 बजे – आंगनबाड़ी केंद्र आदरडीह उत्तर
———–
कुकड़ू प्रखंड
कुदा – सेविका – 20 फरवरी – 10:30 बजे – आंगनबाड़ी केंद्र कुदा
काडरगामा – सेविका – 22 फरवरी – 10:30 बजे – आंगनबाड़ी केंद्र काडरगामा
जानुम 2 – सेविका – 24 फरवरी – 10:30 बजे – आंगनबाड़ी केंद्र जानुम 2