Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक के राम मंदिर परिसर में सर्व वर्ग कल्याण समिति का गठन किया गया. समिति गठन का संचालन कृष्ण सिंह मुंडा ने किया. नवगठित समिति सभी वर्गों के लोगों में सामाजिक समरसता स्थापित करने का काम करेगी. इसके अलावा समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए समिति लोगों को जागरूक करेगी. सामाजिक सरोकार के संकल्प के साथ सर्व वर्ग कल्याण समिति का गठन किया गया.
इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर : गणेशोत्सव व 12 दिवसीय मेला को लेकर नई कमेटी का हुआ गठन
भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया
समिति गठन के पूर्व धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी लोगों ने मिलकर विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में समाज को आगे ले जाने का संकल्प लिया. नव गठित समिति में सर्वसम्मति से प्रेम सिंह मुंडा को अध्यक्ष, नंदलालन् सिंह मुंडा को सचिव, पंचानन पातर, गौर सिंह मुंडा व संतोष प्रामाणिक को उपाध्यक्ष, महावीर सिंह मुंडा को कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं ब्रज किशोर गोप, रोहिदास गोप, राजीव प्रामाणिक, शंभुनाथ सिंह मुंडा, सुभाष प्रामाणिक, सीताराम, राधाकृष्ण, मान सिंह, धन सिंह मुंडा और निरंजन प्रामाणिक को कार्यकारी सदस्य बनाया गया.