Search

 
 
 

चंदवा : ग्रामीणों ने कोल कंपनी को जमीन नहीं देने का लिया निर्णय

 
Chandwa : रेंची, रजबार,जड़यांग के सैकड़ों ग्रामीणों ने टोंगरी टोला में ग्राम सभा किया. ग्रामीणों ने एक स्वर में कोयला खदान खोलने के लिए कोल ब्लॉक कंपनी को जमीन नहीं देने का निर्णय लिया. बताते चलें कि सरकार ने टीभीएनएल पावर प्लांट के लिए रजबार कोल ब्लॉक आवंटित किया है. ग्रामीणों के अनुसार कंपनी अपने हिसाब से दबे छिपे जमीन तथा पेड़-पौधे का सर्वेक्षण करवा कर सरकार को स्थिति से अवगत करवा दिया है. इधर ग्रामीण इसकी सूचना पर ग्राम प्रधान बिंदेश्वर उरांव की अध्यक्षता में ग्रामसभा किया और एक स्वर में अपनी जमीन कंपनी को नहीं देने का निर्णय लिया. मौके पर राजेंद्र उरांव हरयाखाड़, बीरेन्द्र उरांव रेंची, रामजन्म उरांव जड़यांग, रामधनी उरांव जड़यांग, विश्वनाथ उरांव जड़यांग समेत सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-hazaribagh-jail-superintendent-entangled-in-his-own-letter/">हजारीबाग

: अपने ही पत्र में उलझे हजारीबाग जेल अधीक्षक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही