Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : मंईयां सम्मान योजना का राज्यस्तरीय कार्यक्रम 6 को, डीसी ने लिया तैयारियों का जायजा

Ranchi : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का राज्यस्तरीय कार्यक्रम 6 जनवरी को रांची के नामकुम स्थित आर्मी ग्राउंड में होगा. रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को नामकुम के खोजाटोली स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए. उन्होंने हर बिंदु पर बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को समय पर सारे कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्व को अच्छे से निभाएं.

पार्किंग स्थल सुनिश्चित करें

डीसी ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम में राज्यभर से बड़ी संख्या में  लाभुक महिलाएं पहुंचेंगी. वे जिन बसों से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगी, उनके लिए पार्किंग स्थल पूर्ण रूप से सुनिश्चित रखें. ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुगम बनी रहे.

वाहनों का रूट-चार्ट निर्धारित

कार्यक्रम में पूरे राज्य से लाखों की संख्या में लाभुक महिलाएं शामिल होंगी. विभिन्न जिलों से लाभुकों को लेकर आनेवाले वाहनों के लिए रूट- चार्ट निर्धारित किया गया है. बसें रिंग रोड़ से वाया खरसीदाग कुटीयातू मोड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी. वीआईपी व वीवीआईपी वाहन सदाबहार चौक नामकुम से होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे.

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

डीसी के निरीक्षण के दौरान रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, डीडीसी दिनेश कुमार यादव, सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, डीटीओ अखिलेश कुमार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पाण्डेय समेत अधिक अधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/due-to-the-sensitivity-of-the-chief-minister-all-47-workers-from-cameroon-returned-safely-to-jharkhand/">मुख्यमंत्री

की संवेदनशीलता से कैमरून से सभी 47 श्रमिकों की हुई सुरक्षित झारखंड वापसी
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही