Lagatar Desk : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी को हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जीत की बधाई दी. प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद चन्नी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मिले. जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी. बता दें कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी को हराकर वहां सरकार बनाने में सफलता पाई है. कांग्रेस को इस राज्य में 40 सीटें मिलीं हैं, जो कि बहुमत से 5 ज्यादा थीं.
इसे भी पढ़ें:गिरिडीह : खरसान पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का हुआ उद्घाटन
Congratulated Smt. @priyankagandhi Ji for the party’s historic victory in Himachal Pradesh polls. pic.twitter.com/G0yNfj9V8r
— Charanjit S Channi (@CHARANJITCHANNI) December 19, 2022
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हुई थी हार
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान चरणजीत चन्नी 2 सीटों पर खड़े हुए थे. और दोनों ही सीटों पर उनकी हार आप के कैंडिडेट से हुई थी. इस साल यानी कि 2022 में सात राज्यों में चुनाव हुए, उनमें से पंजाब ऐसा एकलौता राज्य था, जहां पर कांग्रेस सत्ता में थी. लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस पार्टी को महज 18 सीटें मिलीं. यह उसकी सबसे बड़ी हार साबित हुई. आम आदमी पार्टी अकेले ही 92 सीटें जीत गई.
इसे भी पढ़ें:पाकुड़ : 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए गांव पर करना होगा फोकस : देवीलाल मुर्मू