- 2000 से अधिक बैंक खाते देवघर जिले में - 20 प्रतिशत बैंक खाते एसबीआई में - सीआईडी ने बैंकर्स को दी डिटेल Ranchi: झारखंड पुलिस की अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने साइबर फ्रॉड के खिलाफ कार्रवाई में नयी सफलता हासिल की है. सीआइडी ने राज्य के बैंकों में खुले करीब 8000 बैंक खाते का डाटा तैयार कर लिया है.जिसमें साइबर फ्रॉड के पैसे ट्रांसफर किये गये. इस डाटा के हासिल होने के बाद सीआईडी ने खाताधारकों की पहचान शुरु कर दी है. साथ ही 12 जनवरी को बैंकों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में डाटा उपलब्ध करा दी है. ताकि खाताधारकों की पहचान में तेजी लायी जा सके. सीआइडी के पास जो डाटा है, उसके मुताबिक 8000 में से 2000 बैंक एकाउंट्स सिर्फ देवघर जिला में है. 20 प्रतिशत बैंक अकाउंट्स स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के विभिन्न शाखाओं में है.
CID का खुलासाः झारखंड में 8000 बैंक खातों के जरिये हो रही साइबर ठगी
Last Updated: Jan 13, 2024 12:00 AM (IST)