Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

680 शिक्षकों को CM ने सौंपा नियुक्ति पत्र, तो यूनिवर्सल पेंशन स्कीम और सहाय योजना की हुई शुरूआत

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को कई तरह की सौंगातें दी है. इन सौगातों में पिछले कई माह से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत रहे उच्च विद्यालयों के नवनियुक्त 680 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपना है. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने राज्य में यूनिवर्सल पेंशन स्कीम और सहाय योजना की शुरूआत की है. प्रोजेक्ट भवन में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल रमेश बैस की उपस्थित में इस वर्ष पद्मश्री से अलंकृत मधु मंसूरी हंसमुख, शशधर आचार्य और छुटनी देवी तथा बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा और कान्हू मुंडा को सम्मानित किया गया. समारोह में मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री जगरनाथ महतो, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद विजय हांसदा,  मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव एवं अन्य पदाधिकारी समेत कई गणमान्य उपस्थित थे.

21 वर्ष में झारखंड ने गढ़ा है विकास के कई नए आयाम: राज्यपाल

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस की सभी राज्यवासियों को बधाई देते हुए राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि राज्य ने 21 वर्ष में विकास के कई नए आयाम गढ़े हैं. देश के समग्र विकास में झारखंड जैसे राज्य की भूमिका काफी अहम है. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य संपोषित योजनाओं का सफल कार्यान्वयन तभी संभव हो सकता है, जब सरकार के पदाधिकारी और जन सहयोग की आपसी कड़ी मिलकर आगे बढ़े. राज्य के समग्र विकास के लिए सरकार प्रयत्नशील है. आज 680 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलना इसी का परिचायक है.

सीएम ने कहा, मत भूलें कि झारखंड राज्य संघर्ष की उपज है

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती और राज्य स्थापना दिवस की राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए ऐतिहासिक और गौरवान्वित करने वाला है. लेकिन, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि झारखंड राज्य एक आंदोलन की उपज है. यहां के आदिवासियों मूलवासियों ने इसके लिए लंबे समय तक संघर्ष किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार में लोगों को हिस्सेदार बना कर विकास को नया आयाम दिया जा रहा है. सरकार की कल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे,  इसके लिए जरूरी है कि समाज के हर तबके और वर्ग एक अहम भूमिका निभाएं.

जानिये, मुख्य समारोह में राज्यवासियों को मिली क्या सौगातें

  • सोना -सोबरन धोती साड़ी योजना के सभी लाभुकों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जोड़ने की हुई शुरुआत.
  • जनजातीय भाषा की 45 बाल चित्र पुस्तकों एवं गद्य-पद्य तथा व्याकरण की पुस्तकों का हुआ लोकार्पण. जनजातीय भाषाओं के इन लेखकों को एक-एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में देने की घोषणा की.
  • आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की मॉनिटरिंग से संबंधित एप्प का हुआ लोकार्पण.
  • फूलों झानो आशीर्वाद योजना के दूसरे चरण का हुआ शुभारंभ, नवजीवन सखी दीदियों का सम्मान और वेब पोर्टल तथा ऑनलाइन डैशबोर्ड का शुभारंभ.
  • 500 लैम्प्स, पैक्स और व्यापार मंडल को क्रियाशील पूंजी के रूप में दिए गए दो- दो लाख रुपये.
  • डिजास्टर रिकवरी ऑन क्लाउड फ़ॉर झारखंड स्टेट डाटा सेंटर परियोजना की हुई शुरुआत.
  • झारखंड के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार और पद्मश्री से सम्मानित श्री मुकुंद नायक को किया गया सम्मानित.
  • "सरहुल" पत्रिका का हुआ विमोचन, इस पत्रिका का मुद्रण और प्रिंटिंग बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, होटवार, रांची में हुआ है.
इसे भी पढ़ें-नगाड़ों">https://lagatar.in/tata-steels-dialogue-begins-with-the-sound-of-drums-colorful-tribal-art-culture-scattered-in-tcs/">नगाड़ों

की गूंज से टाटा स्टील के संवाद का आगाज, टीसीएस में बिखरी रंगारंग आदिवासी कला-संस्कृति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही