Shubham Kishore
Ranchi: झारखंड में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. जिससे सूर्यास्त के बाद कनकनी बढ़ रही है. झारखंड के लोगों को अभी इससे राहत मिलती नहीं दिख रही. मौसम विभाग ने झारखंड के पश्चिमी जिलों के लिए शीतलहर की चेतावनी दी है, और यलो अलर्ट भी जारी किया है. इस दौरान राज्य का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है. पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक तापमान चाईबासा का रहा. यहां 27.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकी गढ़वा सबसे ढंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहा. वहीं कांके और मैक्लुस्कीगंज का पारा 5 डिग्री पर पहुंच गया है. मौसम वैज्ञानिक, सह मौसम केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट हो सकती है. उन्होंने बताया कि सुबह में कोहरे के बाद में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. 22 दिसंबर के बाद आंशिक बादल देखे जा सकते हैं. उन्होने बताया जहां पानी, जंगल या खुले स्थान होते हैं, वहां ठंड अधिक महसूस की जाती है.
देखें वीडियो
जानें प्रमुख शहरों का तापमान
अधिकतम न्यूनतम
रांची- 24.4 10.2
जमशेदपुर – 26.8 11.6
मेदिनीनगर – 26.8 8.6
बोकारो थर्मल – 23.5 9.6
चाईबासा- 27.8 8 .6
देवघर – 25.4 9.4
गिरिडीह – 24.2 10.5
गढ़वा – 24.3 7.2
रामगढ़ – 24.4 8.7
गोड्डा – 25.9 9.3
इसे भी पढ़ें- धनबाद : 23 लाख 35 हजार जुर्माना भरेंगे, पर नहीं रोकेंगे अवैध खनन