Shruti Singh
Ranchi : झारखंड में रहनेवाला परिवार बिहार, बंगाल, ओड़िशा और आंध्रप्रदेश के लोगों से चार पहिया वाहन के ऑनरशिप के मामले में धनी हैं. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (2019-2021) के अनुसार, झारखंड में 4.1 फीसदी परिवारों के पास अपनी कार है. जबकि बिहार में 2 फीसदी, बंगाल में 2.8 फीसदी, ओड़िशा में 2.7 फीसदी और आंध्रप्रदेश में 2.8 फीसदी परिवार के पास ही अपनी कार है. सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय औसत 7.5 फीसदी है. यानी देश भर में सिर्फ 7.5% परिवारों के पास ही अपनी कार है. इस मामले में बिहार सबसे पीछे है. जबकि गोवा के लोग इस मामले में सबसे धनी हैं. वहां 45.2 फीसदी परिवार के पास अपनी कार है. सर्वेक्षण से यह भी पता चला है कि बीते कुछ सालों में देश में कारों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है. परंतु पूरे देश में प्रति परिवार की बात करें तो अपनी कार रखने के मामले में इसका प्रतिशत अभी भी काफी कम है.
किस राज्य में कितने % परिवार के पास अपनी कार
1. बिहार : 2 %
2. ओड़िशा : 2.7%
3. पश्चिम बंगाल : 2.8%
4. झारखंड : 4.1%
5. छत्तीसगढ़ : 4.3%
6. तेलंगाना : 6.5%
7. तमिलनाडु : 6.5%
8. उत्तराखंड : 12.7%
9. उत्तरप्रदेश : 5.5%
10. मध्य प्रदेश : 5.3%
11. सिक्किम : 20.9%
12. अरुणाचल प्रदेश : 19.3%
13. असम : 8.1%
14. नगालैंड : 21.3%
15. मणिपुर : 17.0%
16. मिजोरम : 15.5%
17. त्रिपुरा : 4.6%
18. मेघालय : 12.9%
19. जम्मू कश्मीर : 23.7%
20. हिमाचल प्रदेश : 22.1%
21. दिल्ली : 19.4%
22. राजस्थान : 8.2%
23. गुजरात : 10.9%
24. महाराष्ट्र : 8.7%
25. गोवा : 45.2%
26. आंध्रप्रदेश : 2.8%
27. कर्नाटक : 9.1%
28. केरल : 24.2%
इसे भी पढ़ें –रांची : सड़क हादसों में सबसे अधिक बाइक सवारों की मौत