Ranchi : राजधानी रांची स्थित सचिवालय में कोरोना विस्फोट. मरीजों की संख्या 100 तक पहुंच गई है. झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण का दायरा अब भयावह रूप लेने लगा है. प्रोजेक्ट हाउस और नेपाल हाउस मिलाकर कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 से ऊपर चली गई है. गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में भी कोविड जांच अभियान चलाया गया. इसमें करीब 400 पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने अपना सैंपल दिया है. पुलिस मुख्यालय की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आयी है.
जानें किस विभाग में कितने कोरोना मरीज
क्रम संख्या | विभाग का नाम | CONFIRM | SUSPICIOUS/ILL | DEATH |
1 | जल संसाधान | 07 | 05 | |
2 | कृषि पशुपालन व सहकारिता | 01 | 06 | |
3 | उद्योग | 03 | 05 | |
4 | खान व भूत्तव | 02 | 05 | 01 |
5 | स्वास्थ्य | 05 | 01 | |
6 | उच्च तकनीकी शिक्षा | 05 | 01 | |
7 | पेयजल व स्वच्छता | 09 | 08 | |
8 | वन व पर्यावरण | 02 | 00 | |
9 | श्रम | 01 | 05 | |
10 | ग्रामीण विकास | 00 | 11 | |
11 | शिक्षा | 01 | 02 | |
12 | सूचना व प्रोद्योगिकी | 02 | 00 | |
13 | पर्यटन व खेलकुद | 04 | 07 | 01 |
14 | कार्मिक | 02 | 04 | |
15 | खाद्य आपूर्ति | 02 | 00 | |
16 | पथ निर्माण | 02 | 00 | |
17 | नगर विकास | 01 | 00 | |
18 | परिवहन | 01 | 02 | |
19 | वाणिज्य कर | 00 | 00 | |
20 | कल्याण | 00 | 02 | |
21 | विधि | 00 | 00 | 00 |
22 | ऊर्जा | 00 | 01 | |
23 | कैबिनेट व निगरानी | 01 | 03 | |
24 | गृह | 05 | 02 | |
25 | योजना सह वित्त | 10 | 05 | |
26 | राजस्व निबंधन व भूमि सुधार | 10 | 08 | |
27 | भवन निर्माण | 00 | 00 | 00 |
28 | महिला व बाल विकास | 05 | 03 | 00 |
29 | मंत्रिमंडल निर्वाचन | 01 | 01 | |
30 | सूचना व जनसंपर्क | 08 | 01 | 00 |
31 | उत्पाद व मद्य निषेध | 04 | 05 |
राजधानी में रोज बढ़ रहे कोरोना मरीज
उधर, कोरोना संक्रमण की जद में रिम्स डेंटल की पढ़ाई कर रहे 4 छात्र भी आये हैं. ये सभी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. इनमें थर्ड ईयर के तीन छात्र कोरोना संक्रमित हैं. जबकि सेकेंड ईयर का एक छात्र कोरोना संक्रमित पाया गया है. संक्रमित छात्रों के कॉन्टैक्ट में आने वाले छात्रों ने भी जांच के लिए अपना सैंपल दिया है.