Chatra : चतरा के सिमरिया प्रखंड स्थित सलगी गांव में सीएससी बाल विद्यालय का शुभारंभ हुआ. इसका उद्घाटन मुखिया मनोरंजन सिंह और भाजपा नेता सुभाष सिंह ने फीता काट कर किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सुभाष सिंह ने कहा कि गांव में इंग्लिश मीडियम का स्कूल खुलना विकास की ओर बढ़ते कदम का संकेत है. अब साधारण किसान-मजदूर के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर पाएंगे और अपने सपनों को एक नई उड़ान दे सकेंगे. मुखिया मनोरंजन सिंह ने विद्यालय के संचालक निरंजन साव को इसके लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य की सफलता की शुभकामनाएं दीं. मौके पर दिनेश प्रजापति, मिथलेश सिंह, भैरो साव, सवारथ सिंह, ब्रजेश कुमार, गुलाब प्रजापति, कन्हैया कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी : क्लिनिकल न्यूट्रीशन एंड डायटेटिक्स कोर्स आधुनिक समय की मांग, रोजगार की कई संभावनाएं