Simdega : कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने के बाद डेविड तिर्की ने लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और सभी लोगों के मनभेद को दूर कर संगठन को मजबूत बनाएंगे. वह एक स्वीपर के रूप में कार्य करते हुए पार्टी के अंदर फैले गिले-शिकवे को दूर करते हुए मजबूत संगठन का निर्माण करेंगे. लोगों की हर समस्या को दूर किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें–धनबाद: डॉक्टर के यहाँ कार्यरत किशोरी की मौत, हत्या का आरोप
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
डेविड तिर्की के जिलाध्यक्ष बनने पर केरसई कांग्रेस कमिटी ने शुभकामनाएं दी और मिठाइयां भी बांटी. जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की ने केरसई मे इंदिरा चौक स्तिथ इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया. मौके पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिप सदस्य केरसई प्रेमा बाड़ा सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं उनके समर्थक उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें–एग्जिट पोल : हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर, भाजपा से आगे कांग्रेस
[wpse_comments_tempate]