Search

 
 
 

देवघर : नाबालिग छात्रा भागलपुर से बरामद, भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

 
Deoghar : जसीडीह थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग छात्रा को जसीडीह पुलिस ने बिहार के भागलपुर जिले के किशनगंज से बरामद किया है. नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला आरोपी मिथुन कुमार को भी किशनगंज से ही गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. नाबालिग 18 जनवरी को ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर घर से निकली थी. उसके बाद से गायब हो गई. उसकी मां ने जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की. तलाशी के दरम्यान पता चला कि आरोपी मिथुन कुमार ने शादी की नीयत से उसे  अपहरण कर लिया है. जांच के क्रम में प्रभारी थाना प्रभारी अविनाश कुमार को पता चला कि आरोपी नाबालिग को भगाकर भागलपुर जिले के किशनगंज ले गया है. प्रभारी थाना प्रभारी के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम भागलपुर के लिए रवाना हुई. टीम ने भागलपुर में छापेमारी कर नाबालिग को बरामद कर लिया तथा आरोपी को धर दबोचा. पुलिस टीम में एएसआई विकास कुमार भी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=534087&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : शिवगंगा में डूबने से एक श्रद्धालु की मौत, दूसरे की जान बची [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही