Ranchi : झारखंड पुलिस के 314 मृत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को 93.30 लाख की सहायता राशि मिली है. यह राशि परोपकार कोष से दी गयी है. गौरतलब है कि झारखंड पुलिस मुख्यालय में बीते एक सितंबर को झारखंड पुलिस शिक्षा और परोपकार कोष से सहायता राशि की स्वीकृति के लिए बोर्ड की बैठक हुई थी. बैठक में पुलिसकर्मियों के आश्रितों को सहायता राशि देने का फैसला लिया गया था. बैठक की अध्यक्षता डीजीपी अजय कुमार सिंह ने की थी. जबकि एडीजी मुख्यालय, एडीजी अभियान, आईजी प्रोविजन, डीआईजी कार्मिक, डीआईजी सीआईडी, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी इस बैठक में शामिल हुए थे. (पढ़ें, कोडरमा : ग्राहक ने शातिराना अंदाज में आभूषण दुकान से लाखों के जेवरात उड़ाये)
जाने किस जिले व विभाग के कितने पुलिसकर्मियों के आश्रितों मिली सहायता राशि
- – रांची : 13
- – जमशेदपुर : 17
- – चतरा : 15
- – गिरिडीह : 07
- – पलामू : 01
- – गढ़वा : 11
- – कोडरमा : 03
- – सरायकेला : 02
- – चाईबासा : 09
- – धनबाद : 06
- – पाकुड : 04
- – देवघर : 01
- – दुमका : 08
- – खूंटी : 11
- – हजारीबाग : 10
- – होमगार्ड : 01
- – निगरानी : 01
- – झारखंड जगुआर : 07
- – रेल जमशेदपुर : 10
- – रेल धनबाद : 15
- – स्पेशल ब्रांच : 22
- – जैप और आईआरबी : 131
- – वायरलेस : 06
- – एसआईएसएफ : 02
- – टीटीएस जमशेदपुर : 01
- – कुल : 314
Subscribe
Login
0 Comments