प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों को मेडल दे कर किया उत्साहवर्धन
Katras: रांची में आयोजित 12वीं झारखण्ड राज्य जंप रोप प्रतियोगिता 2023 में सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के 4 छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता में अंडर 14 में कुंदन रजक ने 2 रजत, अंडर 16 में मोहित महतो ने 2 स्वर्ण एवं 1 रजत, अंडर 18 में बसंत कुमार साहु ने 1 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य तथा अभिषेक पाण्डेय ने 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक प्राप्त किया.
ये सभी प्रतिभागी नवंबर माह में पुरी (उड़ीसा) में आयोजित 17वीं जूनियर एवं सब जूनियर जंप रोप प्रतियोगिता में भाग लेंगे. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अभिमन्यु कुमार ने सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर विद्यालय के सचिव विक्रम कुमार राजगढ़िया, उप प्राचार्य श्रेया सरकार, खेल शिक्षक राजकुमार महतो, विवेक सिंह, शिक्षिका अंजली सिंह एवं उपस्थित सभी शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें शुभकामना दी.