वार्ड नंबर 53 में महिलाएं गृहस्थी संभलाते हुए प्राप्त करेंगी रोजगार
Sindri: महिलाओं के लिए सिलाई सेंटर आकार का सामाजिक व शैक्षणिक संस्था सफल इंडिया परिसर में रविवार को संस्था के पूर्व अध्यक्ष सह संरक्षक राजकुमार पंडित ने उद्घाटन किया. इस केन्द्र के खुलने से महिलाओं को सिलाई कौशल विकसित करने और स्वावलंबी बनने में मदद मिलेगी.
संस्था के संरक्षक ने कहा कि आकार महिला सिलाई केन्द्र महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सहयोगी वातावरण प्रदान करेगा. सिलाई केन्द्र से महिलाओं सहित उनके परिवार को एक उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा. संस्था सचिव प्रदीप महतो ने कहा कि वार्ड नंबर 53 में महिलाएं गृहस्थी संभलाते हुए रोजगार प्राप्त करेंगी. आकार महिला सिलाई केंद्र से स्थानीय क्षेत्र कांड्रा, कोल बोर्ड कॉलोनी, कांड्रा बस्ती, मुसाबनी कॉलोनी, गोशाला बाज़ार की महिलाएं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार से जुड़ेंगी. केंद्र की संचालक बबली देवी ने बताया कि निर्धन, विधवा, असहाय परिवार की महिलाएं भी इस केंद्र से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार कर सकती हैं और आत्मनिर्भर बनेंगी. मौके पर राजू मंडल, बबली सिंह, रेखा सिंह, किरण देवी, राहुल कुमार, गौतम चक्रवर्ती, सावित्री पांडे, राजकुमारी आदि मौजूद थी.