Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद महानगर द्वारा जिला प्लस टू स्कूल में बाल दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई. भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई गई. इस मौके पर विभाग के संगठन मंत्री रत्नेश त्यागी ने बच्चों को जनजाति गौरव दिवस के विषय में बताया.
उन्होंने भगवान बिरसा और झारखंड स्थापना दिवस के विषय में कई अहम जानकारियां दी. कार्यक्रम को लेकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यालय परिसर में समय-समय पर होने चाहिए, ताकि बच्चों में बौद्धिक विकास हो. मौके पर धनबाद महानगर संगठन मंत्री गोविंद साव सूर्यवंशी, महानगर मीडिया प्रभारी श्रीयम त्रिपाठी, कविंद्र पासवान, सौरव कुमार आदि मौजूद थे.