DHANBAD : इंडियन गैस की सिंदरी शाखा बिनोद गैस डिस्ट्रीब्यूटर माधुरी सिन्हा और कई दिनों तक बिनोद गैस के नाम पर बोर्रागढ़ में एलपीजी गैस काउंटर चलाने वाले नयन चक्रवर्ती में विवाद हो गया. विवाद उपायुक्त और थाना तक पंहुच गया. दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बिनोद गैस डिस्ट्रीब्यूटर माधुरी सिन्हा के पुत्र अंसुल सिन्हा ने नयन चक्रवर्ती पर आरोप लगाया है कि वह बोर्रागढ में बिनोद गैस के नाम से अवैध एलपीजी गैस का काउंटर चला रहा था. साथ ही डिगवाडीह में गैस रिफलिंग का काम भी करता था. इधर नयन का आरोप है कि बिनोद गैस डिस्ट्रीब्यूटर की शाखा सिंदरी में है, जो अवैध रूप से भागा अनिल टॉकीज सहित अन्य जगह पर भी काउंटर चला रहा है. नियम के मुताबिक कोई एक जगह पर 5 से अधिक सिलेंडर नहीं रख सकता है, लेकिन भागा में बड़े पैमाने में सिलेंडर रखा जा रहा है और सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है.
अंसुल सिन्हा ने कहा कि बिनोद गैस डिस्ट्रीब्यूटर वर्षो से है. अगर गलत होते तो क्या कोई कार्रवाई नहीं होती. कहा कि नयन चक्रवर्ती नामक व्यक्ति बोर्रागढ़ में बिनोद गैस के नाम से अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेचता था, जिसे उन्होंने बंद कराया. डिगवाडीह में चक्रवर्ती स्टोर नाम से दुकान चलाता था, जिसे भी बंद करा दिया. इसलिए आरोप लगा रहा है. लिखित शिकायत मां माधुरी द्वारा जोरापोखर थाना में दी गई हैं.
नयन चक्रवर्ती का आरोप है कि बोर्रागढ में उनके कहने पर काउंटर चला रहे थे. जब परमिशन का पेपर मांगा तो काउंटर बंद करने को कहा गया. कहा कि जहां 5 सिलेंडर भी नहीं रखा जा सकता है, वहां सारे नियम-कानून और सुरक्षा को ताक पर रख कर भागा में बुकिंग काउंटर चलाया जा रहा है. बुकिंग काउंटर के अंदर 50 सिलेंडर रखा जाता है. ट्रक से 100 से 150 गैस सिलेंडर खाली भी हो रहा है.
यह भी पढ़ें : धनबाद: समलैंगिक संबंधों में नवविवाहिता ने छोड़ा पति और घर