Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर 23 नवंबर को आक्रोश-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए धनबाद जिला भाजपा दो गुटों में बंटी दिख रही है. राज्य नेतृत्व के आह्वान पर आक्रोश-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर पार्टी की बैठक दो जगहों पर हुई. एक गुट ने जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय में और दूसरे गुट ने विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में विधायक के आवासीय कार्यालय में बैठक की. भाजपा में ऐसा पहली बार दिखा है, जिससे राजनीति के जानकार आश्चर्य चकित हैं.
प्रदर्शन में 5 हज़ार कार्यकर्ताओं को लाएं: राज सिन्हा
विधायक के आवासीय कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता राज सिन्हा ने की. उन्होंने बताया कि हेमंत हटाओ-झारखंड बचाओ के नारे के साथ प्रदर्शन की श्रृंखला में 23 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा. प्रदर्शन में पांच हज़ार कार्यकर्ताओं को शामिल कराने का लक्ष्य है. बैठक में संजय झा, मानस प्रसून, श्रवण राय, कन्हैया पाण्डेय, अमलेश सिंह, मिल्टन पार्थ सारथी, बॉबी पाण्डेय, निर्मल प्रधान, शिवेंद्र सिंह, आनंद खंडेलवाल, विकास मिश्रा, राजकुमार मंडल, सुमन सिंह, मौषम सिंह, रिंकू सिन्हा, टुल्ला सिंह, राजा राम दत्ता, उमेश सिंह, बबलू सिंह, मनोज मालाकार, सदानंद बरनवाल, सन्नी रवानी, रंजय सिंह, दीपक झा, तमाल राय, मेघनाथ वर्मा, गुड्डू वर्मा आदि मौजूद थे.
गोल्फ ग्राउंड से निकलेगा जुलूस: चंद्रशेखर सिंह
जिला कार्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सुबह 10 बजे गोल्फ ग्राउंड के निकट से भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक जुलूस की शक्ल में जिला मुख्यालय पहुंचेंगे. बैठक में जिला महामंत्री नितिन भट्ट और श्रवण राय, जिला उपाध्यक्ष संजय झा, मानस प्रसून, उमेश यादव, धनेश्वर महतो, महेंद्र शर्मा, जिला मंत्री कन्हैया पांडे, सुरेश महतो, कंचन चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी, सह मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर मुन्ना, जिला सोशल मीडिया प्रभारी ललन मिश्रा, राजकिशोर जेना, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमलेश सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल सिन्हा, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष गौर चंद्र बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री रंजीत भुईंया, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नौशाद और राजेश गुप्ता आदि मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: धनबाद : झरिया में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, नफ़रत छोड़ो, भारत जोड़ो का नारा