Sindri : धनबाद कोयलांचल में में पड़ रही ठंड को देखते हुए भाजयुमो के सिंदरी नगर अध्यक्ष सुशांत महतो ने अपने पिता के जन्मदिन पर शुक्रवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. उन्होंने बताया कि पिता स्व. रामचंद्र महतो के आदर्शों पर चलते हुए धनबाद रेलवे स्टेशन पर रात गुजारने वाले 30 गरीबों के बीच कंबल बांटा गया. पिता के जन्मदिन पर प्रत्येक वर्ष इस तरह के कार्यों से मन में सुखद अनुभूति होती है. मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रकाश बाउरी, शंटू गोराई, बबलू सिंह, विष्णु, शिव आदि मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : धनबाद : वेस्ट मोदीडीह में अवैध खनन के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Subscribe
Login
0 Comments