अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष विजय शर्मा व सचिव दीपक कुमार शर्मा बने
Maithan: गलफरबाड़ी क्षेत्र के कामिनी मैरिज हॉल में रविवार 8 अक्टूबर को झारखंड विश्वकर्मा बढ़ई कल्याण समिति एग्यारकुंड शाखा का सम्मेलन जिला अध्यक्ष लखनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुआ. उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा पर जोर एवं दहेज प्रथा पर रोक लगाने की अपील की. जिला महामंत्री गुप्तेश्वर शर्मा ने संगठन पर विस्तार से चर्चा करते हुए संघे शक्ति कलियुगे मंत्र को समझाया. इसके बाद एग्यारकुंड प्रखंड कमिटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष विजय शर्मा, सचिव दीपक कुमार शर्मा, सह सचिव राजकुमार शर्मा, संगठन सचिव कमलेश शर्मा, संगठन महामंत्री रामकृपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, राजू शर्मा, लेखापाल कृष्णा शर्मा, क्षेत्रीय संगठन सचिव अजय शर्मा, सुदामा शर्मा, कैलाश शर्मा, संजय शर्मा, जयनारायण शर्मा, प्रेम शंकर शर्मा एवं कानूनी सलाहकार अधिवक्ता राजेश कुमार शर्मा चुने गये.
सम्मेलन में जिला कोषाध्यक्ष उमेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बैजू शर्मा, प्रदेश महासचिव उमेश कुमार शर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष बिलायति शर्मा, जिला कमिटी सदस्य लक्ष्मण शर्मा, महावीर प्रसाद विश्वकर्मा, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे.