Katras : कतरास (Katras) ब्राह्मणों के खिलाफ पूर्व मंत्री सह कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के विवादित बयान के खिलाफ समाज में उबाल है. विभिन्न इलाकों में जलेश्वर महतो का पुरजोर विरोध हो रहा है. मंगलवार 1 नवंबर को ब्राह्मण समाज कतरास तथा ब्राह्मण कल्याण मंच के बैनर तले कतरास सूर्य मंदिर से विरोध मार्च निकालकर कतरास थाना चौक पर जलेश्वर महतो का पुतला दहन किया गया. इससे पूर्व सूर्य मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार से ब्राह्मणों को त्रिपुंड लगाया गया.
शंख ध्वनि बजाते हुए ब्राह्मण विरोध मार्च कर रहे थे. आक्रोशित ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जलेश्वर की मति मारी गई है. जलेश्वर महतो ने सार्वजनिक मंच से ब्राह्मणों को अपमानित करने का काम किया है. जानकारी देते हुए कहा कि बुधवार को नवागढ़ मोड़ से शव यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें विभिन्न इलाकों के ब्राह्मण शामिल होंगे. मौके पर ब्राह्मण कल्याण मंच के अध्यक्ष अरविंद दुबे, सचिव रामकुमार पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि रामाशंकर तिवारी, एनडी पाण्डेय, उत्तम पाण्डेय, चंडी ग्याली, भरत शर्मा, प्रिंस शर्मा, बबलू बनर्जी, नीरज शर्मा, सूर्य देव मिश्रा, दिलीप दसोंधी, मुकेश झा, सुभाष पांडेय, दीपू पाण्डेय, एचएन पांडेय, संतोष पाण्डेय, वरुण पांडेय, विकास पाण्डेय,वाई के पाठक, गौरव दुबे, विमलेश चौबे, आशुतोष पाण्डेय, सुमन पाण्डेय आशीष तिवारी, केदार गयाली, संजय तिवारी, दीपू पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, निरंजन पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, कमलेश पाण्डेय सहित अन्य कई लोग शामिल थे.
मालकेरा मोड़ में भी फूंका पुतला
पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो द्वारा माटीगढ़ गोवर्धन पूजा में ब्राह्मण समाज के प्रति दिए गए अमर्यादित व्यान को लेकर मंगलवार को ब्राह्मण समाज के द्वारा मालकेरा मोड़ में जलेश्वर महतो का पुतला दहन किया गया, जिसमें मालकेरा, रामपुर, कुमरजोरी एंव आस पास के गांवों के सभी ब्राह्मण शामिल हुए.