Dhanbad : भाजपा झरिया नगर महिला मोर्चा की अध्य्क्ष मयूरी त्रिवेदी को बनाया गया है. मोर्चा की धनबाद (Dhanbad) महानगर अध्यक्ष रीता प्रसाद ने 11 मई को उनके नाम की घोषणा की. मयूरी त्रिवेदी का मनोनयन भाजपा के झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव की अनुशंसा पर किया गया है. मयूरी त्रिवेदी की गिनती झरिया इलाके की जानी-मानी शिक्षका के रूप में होती है. उनका झुकाव हमेशा सामाजिक कार्यों मे रहा है. मयूरी त्रिवेदी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाउंगी. संगठन की मजबूती उनकी प्राथमिकता होगी. भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है, जो महिलाओं का काफी सम्मान करती है.
यह भी पढ़ें : धनबाद : फायरिंग मामले में नानू का सरेंडर, प्रिंस खान का मिल सकता है सुराग