Dhanbad : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेवा और समपर्ण संस्था 1 अप्रैल को कामकाजी महिलाओं कों सम्मानित करेगी. संस्था पिछले कई वर्षों से नारी के हक और सम्मान को लेकर कार्यक्रम करते आ रही है. यह जानकारी सेवा और समपर्ण संस्था की सदस्य काजल झा ने सरायढेला स्थित एसडीडी डांस सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. बताया कि सम्मान समारोह में कामकाजी महिलाओं के साथ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व संस्था की सदस्य रैम्प पर वॉक करेंगी. प्रेसवार्ता मे ऋतु सिंह, सोनी वर्मा, मिताली सरकार, काजल झा, मनीषा सिंह, कीर्ति किरण, सृष्टि वर्मा, हर्षिता आदि उपस्थित थीं.
Subscribe
Login
0 Comments