Sindri : बलियापुर प्रखंड के रघुनाथपुर स्थित मध्य विद्यालय के समीप मैदान में शुक्रवार को सौ वर्षों से चली आ रहे झारखंड संस्कृति से जुड़े पारंपरिक पर्व बैझाबिंधा मनाया गया. शुरुआत नया माझी चंद्रकांत मुर्मू ने तीर चला कर की. झारखंड के मूल वासियों द्वारा मनाये जाने वाले इस पर्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया. प्रमुख प्रतिनिधि राजू महतो ने पर्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्षों से चले आ रहे इस पर्व को पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है. इसमें एक विशेष प्रकार के पेड़ को विधि-विधान से पूजा अर्चना कर गाड़ा जाता है, और उसी पर निशाना साधा जाता है.
इस मौके पर सुंदरलाल मुर्मू, जोगेश्वर सोरेन, मुकेश टुडू, बबलू महतो, प्रमुख प्रतिनिधि राजु महतो, भरत महतो, त्रिलोचन महतो, सारीआन काड़वार, बलराम महतो, कबिनद्र महतो, राहुल महतो, उमेश महतो, अनुप महतो, जानकीलाल महतो, महादेव महतो, गिरिधारी महतो आदि मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : धनबाद : पॉजिटिव रिपोर्ट आने से पहले ही युवक को भेजा अस्पताल